दिल्ली में 60 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, आंधी बारिश का येलो अलर्ट; कल कैसा रहेगा मौसम?
Delhi Mausam: अगले 24 घंटों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदलेगा। मौसम विभाग की ओर से धूल भरी आंधी और बारिश की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Delhi Weather Forecast: दिल्ली के साथ ही एनसीआर में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में बदलाव आने की उम्मीद है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण राजधानी में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने और बारिश होने की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। पलूशन का स्तर फिलहाल मध्यम श्रेणी में है और आने वाले दिनों में हवा की गुणवत्ता में और सुधार होने की उम्मीद है।
मौमस विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में गरज चमक और तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। आंधी चलने के दौरान हवा की स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग की मानें तो शाम के समय या रात को हल्की बारिश का एक दौर देखा जा सकता है।
मौसम विभाग की मानें तो बुधवार यानी 13 मई को भी मौसम कमोबेश ऐसा ही रहेगा। आसमान आंशिक रूप से बादल नजर आ सकते हैं। सुबह के समय गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बहुत हल्की बारिश की संभावना है। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है। आंधी के दौरान हवा की स्पीड 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। हालांकि इस दिन किसी प्रकार का अलर्ट (येलो, ऑरेंज या रेड) जारी नहीं किया गया है।
दिल्ली-NCR में तेज धूप का अनुमान
इसके बाद 18 मई तक दिल्ली के साथ ही NCR के विभिन्न हिस्सों में तेज धूप का अनुमान है। इससे अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी। 13 मई को दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस, 14 मई को 38 से 40 डिग्री आगे 15 और 16 मई को 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में 17 और 18 मई को अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।
मानसून के लिए अनुकूल हो रही परिस्थितियां
IMD की मानें तो दक्षिण बंगाल की खाडी, अंडमान सागर और अडंमान निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में इस हफ्ते के अंत तक दक्षिण-पश्चिम मानसून के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। अगले 6 से 7 दिनों के दौरान पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर और कुछ अलग-अलग क्षेत्रों में भीषण लू चलने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान और उससे सटे मध्य भारत, गुजरात और महाराष्ट्र में भी अगले 4-5 दिनों के दौरान अलग-अलग जगहों पर लू चल सकती है।




साइन इन