IMD Weather Today Aaj Ka muasam stormy rain alert in these states Know Latest Mausam Update Untill 18 May IMD Rain Alert: 60 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, कई राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट; जानें कैसा रहेगा मौसम, Weather Hindi News - Hindustan
More

IMD Rain Alert: 60 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, कई राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट; जानें कैसा रहेगा मौसम

IMD Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के विभिन्न राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, 18 मई तक उत्तर से दक्षिण भारत तक भारी बारिश, तेज आंधी और ओले गिरने की संभावना है।

Tue, 12 May 2026 04:07 PMDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share
IMD Rain Alert: 60 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, कई राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट; जानें कैसा रहेगा मौसम

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के विभिन्न राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, 18 मई तक उत्तर से दक्षिण भारत तक भारी बारिश, तेज आंधी और ओले गिरने की संभावना है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव क्षेत्र के कारण पूरे देश का मौसम बिगड़ा हुआ है। IMD के मंगलवार दोपहर जारी बुलेटिन के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में अगले कुछ दिनों तक आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। हवाओं की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

उत्तर भारत में तूफानी हवाएं और ओले

उत्तर-पश्चिम भारत में मंगलवार से ही प्रचंड आंधी और बारिश शुरू हो सकती है। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और चंडीगढ़ में आज (12 मई ) 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ झोंकों में 70 किमी/घंटा तक की स्पीड संभव है। उत्तर प्रदेश में 12 और 13 मई को विभिन्न हिस्सों में आंधी के साथ बारिश हो सकती है, जबकि कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 14 मई तक मध्यम से भारी बारिश, बर्फबारी और बिजली गिरने का अलर्ट है। 13 मई को पहाड़ी राज्यों में ओले पड़ने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा पूर्वी राजस्थान में आज धूल भरी आंधी चल सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान में मौसम का डबल अटैक: 8 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

पूर्वी भारत में मूसलाधार बारिश का खतरा

आईएमडी के अनुसार, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में 13 मई से बारिश का सिलसिला और तेज हो जाएगा। असम और मेघालय में 13 से 17 मई तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। अरुणाचल प्रदेश में 13 से 18 मई तक भारी बारिश हो सकती है, जिसमें 17 और 18 मई को अति भारी बारिश संभव है। बिहार में 13 मई को 70 किमी/घंटा की रफ्तार से थंडरस्क्वॉल (तेज तूफान) की आशंका है। झारखंड में 15-16 मई को तेज आंधी-बारिश रहेगी। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 13 मई को अति भारी बारिश की संभावना है।

साउथ में मानसून की तैयारी, भारी बारिश का अलर्ट

दक्षिण भारत में मानसून की दस्तक देने को तैयार है। IMD के अनुसार, इस सप्ताह के अंत तक अंडमान सागर और दक्षिण बंगाल की खाड़ी में मानसून आगे बढ़ने की अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। केरल में 15 मई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी है। उत्तर आंतरिक कर्नाटक में 14-15 मई को ओले गिर सकते हैं। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 18 मई तक लगातार भारी बारिश जारी रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के उत्तर में ऑरेंज और दक्षिण में येलो, सब जगह आंधी-बारिश; मौसम का हाल

कुछ प्रदेशों में लू का सितम

बारिश वाले इलाकों के साथ ही कुछ राज्यों में गर्मी और लू का प्रकोप भी जारी है। पश्चिमी राजस्थान में 12 से 16 मई तक लू चलेगी, जबकि 17-18 मई को भीषण लू की स्थिति रहेगी। राजस्थान में 12 से 18 मई तक रातें भी बहुत गर्म रहेंगी। गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 16 मई तक हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फिर करवट बदलने वाला है मौसम, दिल्ली से लेकर बिहार तक आंधी-पानी का अलर्ट

मछुआरों को चेतावनी

IMD ने मछुआरों के लिए भी अलर्ट जारी किया है। श्रीलंका तट, मन्नार की खाड़ी और बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जो झोंकों में 60 किमी/घंटा तक पहुंच सकती हैं। इसलिए इन क्षेत्रों में समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। वहीं, IMD ने आम लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और सतर्क रहें। विभाग ने बताया कि 15 मई के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है और मौसम में बदलाव संभव है।

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।