delhi weather lightning with speedy winds mausam change suddenly in ncr for 3 days दिल्ली में अचानक बदलेगा मौसम, लू का येलो अलर्ट; 3 दिन बारिश की भी चेतावनी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में अचानक बदलेगा मौसम, लू का येलो अलर्ट; 3 दिन बारिश की भी चेतावनी

दिल्ली और एनसीआर में गर्म हवाओं के कारण भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने रविवार तक लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि अचानक मौसम बदलने के भी आसार बन रहे हैं। 

Sat, 25 April 2026 03:37 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में अचानक बदलेगा मौसम, लू का येलो अलर्ट; 3 दिन बारिश की भी चेतावनी

Delhi Mausam: दिल्ली के साथ ही एनसीआर में भीषण गर्मी के साथ लू का प्रकोप देखा जा रहा है। थार मरुस्थल और बलूचिस्तान से आने वाली गर्म पछुआ हवाओं के कारण दिल्ली के अधिकांश इलाकों में तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर चला गया है। इसमें चलते मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार के लिए लू चलने का 'येलो अलर्ट' जारी किया है। हालांकि, सोमवार से मौसम में बदलाव नजर आएगा। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के कारण तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार बन रहे हैं। इससे लोगों को इस तपती गर्मी और लू से राहत मिल सकती है।

लू का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली के साथ ही एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर लू की स्थिति बने रहने का येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि शाम तक अचानक से मौसम बदलने और गरज चमक के साथ बहुत हल्की बारिश की संभावना जताई है। दिन के दौरान हवाओं की गति 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है।

रविवार को भी चलेगी लू

मौसम विभाग ने रविवार को भी दिल्ली के साथ ही एनसीआर में अलग-थलग स्थानों पर लू की स्थितियां रहने का येलो अलर्ट जारी किया है। दिन के दौरान गर्म हवा की स्पीड 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना जताई है। कभी कभी झोंकों के साथ इसकी स्पीड 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मूसलाधार बारिश, आंधी-तूफान; तपती गर्मी के बीच 7 राज्यों में IMD की चेतावनी

सोमवार, मंगलवार और बुधवार को बारिश के आसार

मौसम विभाग ने सोमवार को दिल्ली के साथ ही एनसीआर के मौसम में अचानक बदलाव आने की संभावना जताई है। इस दौरान आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। दिल्ली के साथ ही NCR में दोपहर के वक्त गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक बनी रहने का अनुमान है। यह झोंकों के साथ 50 किलोमीटर तक पहुंच सकती है। इसके बाद दो दिन और कमोबेश ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमाचल में आज-कल हीट वेव का अलर्ट, 28 से 30 अप्रैल तक बारिश-आंधी से मिलेगी राहत

28 और 29 अप्रैल को भी दिल्ली में बारिश

मौसम विभाग ने 28 और 29 अप्रैल को दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में बादल छाने और अचानक से मौसम में बदलाव आने की संभावना जताई है। दिन के दौरान गरज चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने का अनुमान है। कभी कभी इसके 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने का अनुमान है। इसके बाद 30 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 1 मई को मौसम साफ रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Uttarakhand Weather: आज बदल जाएगा उत्तराखंड का मौसम, इन 5 जिलों में होगी बारिश
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।