दिल्ली में 2 दिन हीट वेव येलो अलर्ट, 44 डिग्री जाएगा तापमान; इस दिन होगी बारिश
दिल्ली के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग ने दिल्ली में 2 दिन लू के साथ भीषण गर्मी का का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बारिश और धूलभरी आंधी का भी अपडेट दिया है।

दिल्ली के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। राजधानी में तेज धूप, गर्म हवा और उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। मौसम विभाग ने 24 से 25 अप्रैल को लू चलने की संभावना जताई है। इसके लिए येलो अलर्ट घोषित किया है। इसआइए जानते हैं पूरी दिल्ली के साथ आसपास के शहरों के मौसम का हाल।
44 डिग्री तक जाएगा तापमान
गुरुवार को इस सीजन का सबसे अधिक अधिकतम और न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। सफदरजंग का अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री और न्यूनतम 24 से 26 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। शुक्रवार को दोपहर बाद हल्के बादल छा सकते हैं, लेकिन लू की स्थिति बनी रहेगी।
कब होगी बारिश
भीषण गर्मी झेल रहे दिल्लीवालों के लिए एक अच्छी खबर भी है। 26 अप्रैल को दिल्ली का मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 26 अप्रैल को दिल्ली में दोपहर बाद गरज-चमक के साथ बारिश, धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आ सकती है। इस दौरान 27 अप्रैल को भी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे, जिससे भीषण गर्मी से हल्की राहत मिलेगी।
कई राज्यों में पारा चढ़ा
पंजाब और हरियाणा में तापमान सामान्य से तीन-चार डिग्री अधिक रहा, बठिंडा में 44 डिग्री और रोहतक में 43.3 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि चंडीगढ़ में पारा 40 डिग्री रहा। केरल में आईएमडी ने कोल्लम, त्रिशूर और पलक्कड़ में लू की चेतावनी के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां तापमान 40 से 41 डिग्री तक रहने की संभावना है, जो सामान्य से चार-पांच डिग्री अधिक है। राजस्थान में भी भीषण गर्मी जारी है।
25 के बाद छाए रहेंगे बादल
शुक्रवार को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में मौसम एक जैसा रहेगा। उत्तरी दिल्ली और उत्तर-पूर्वी दिल्ली में आसमान साफ रहेगा औ तेज लू चलेगी। इसके अलावा नई दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली में आज चिलचिलाती धूप रहेगी और कल से हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। इसके अलावा दक्षिणी दिल्ली और दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली में दो दिनों के लिए लू का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी दिल्ली में भी बाकी जगहों जैसा ही मौसम रहने वाला है। इस दौरान गर्म हवाएं चलती रहेंगी और दोपहर में तापमान में तेजी से बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। दिल्ली के अलावा एनसीआर के नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी लू चलती रहेगी। हालांकि 25 अप्रैल के बाद इन सभी इलाकों में बादल छाए रहेंगे।
मानसून से पहले नालों की सफाई का 57% काम पूरा
मानसून को देखते हुए सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने नालों की सफाई तेज कर दी है। अब तक 57 फीसदी काम पूरा हो चुका है और 16.48 लाख घन मीटर सिल्ट निकाली जा चुकी है। मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने समीक्षा बैठक में शेष कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
पिछले वर्ष जलभराव की समस्याओं को देखते हुए इस बार विभाग ने 76 नालों की डी-सिल्टिंग का लक्ष्य तय किया है, जिनसे 28.57 लाख घन मीटर सिल्ट हटाई जानी है। अधिकारियों के अनुसार, प्राथमिकता वाले 21 नालों में 76 फीसदी से अधिक काम पूरा हो चुका है। नजफगढ़ ड्रेन सिस्टम में करीब 48 फीसदी और अन्य 55 नालों में 63 फीसदी से ज्यादा सफाई हो चुकी है। मंत्री ने कहा कि इस बार ज़मीनी स्तर पर काम और जवाबदेही पर विशेष फोकस है, ताकि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या न हो। सफाई कार्य की लगातार निगरानी की जा रही है। मशीनरी क्षमता बढ़ाने के लिए विभाग 94 करोड़ रुपये से 38 आधुनिक मशीनें खरीद रहा है, जिनमें ड्रैगलाइन, हाइड्रोलिक व एम्फीबियस एक्सकेवेटर और ड्रेजर शामिल हैं।




साइन इन