delhi weather forecast april cool start yellow rain gusty winds alert western disturbance temperature dip imd update दिल्ली में अप्रैल की शुरुआत होगी 'कूल'; आज तेज हवाओं और बारिश का ‘येलो अलर्ट’, जानें पूरे हफ्ते कैसा मौसम, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में अप्रैल की शुरुआत होगी 'कूल'; आज तेज हवाओं और बारिश का ‘येलो अलर्ट’, जानें पूरे हफ्ते कैसा मौसम

Delhi Weather Today : दिल्ली में तपती धूप और बढ़ते तापमान के बीच राहत भरी खबर आई है। उत्तर-पश्चिमी भारत में एक्टिव हुए एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार के लिए हल्की बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है। 2 अप्रैल को एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। 

Mon, 30 March 2026 08:34 AMPraveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में अप्रैल की शुरुआत होगी 'कूल'; आज तेज हवाओं और बारिश का ‘येलो अलर्ट’, जानें पूरे हफ्ते कैसा मौसम

राजधानी दिल्ली में तपती धूप और बढ़ते तापमान के बीच राहत भरी खबर आई है। उत्तर-पश्चिमी भारत में एक्टिव हुए एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार के लिए हल्की बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही मंगलवार को भी कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। 2 अप्रैल को एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है, जिसके चलते 3 और 4 अप्रैल को दिल्ली में बहुत हल्की बारिश हो सकती है।

एचटी की रिपोर्ट के अनुसार, स्काईमेट के उपाध्यक्ष महेश पालावत ने कहा, “हमने राजस्थान में भी तेज हवाएं देखीं, लेकिन दिल्ली में मौसम ज्यादातर साफ रहा, जिससे अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ा।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में समय से पहले 'लू' जैसे हालात! मार्च में औसत से ज्यादा गर्म रहे दिन-रात

पलावत ने कहा कि सोमवार को दिन के समय दिल्ली में बारिश होने की संभावना है, जिसके बाद यह पश्चिमी विक्षोभ फिर से कमजोर पड़ने लगेगा। उन्होंने आगे कहा कि अप्रैल की शुरुआत काफी ठंडी रहने की उम्मीद है। इसके बाद 2 और 3 अप्रैल के आसपास एक और पश्चिमी विक्षोभ आएगा, और फिर 6 से 9 अप्रैल के बीच एक और विक्षोभ आएगा; इसलिए तापमान में बहुत तेजी से बढ़ोतरी होने की संभावना कम है।

रविवार को दिनभर तेजी से बढ़ता गया पारा

राजधानी में रविवार को बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी होने के बावजूद, अधिकतर समय मौसम साफ रहा और दिनभर पारा तेजी से बढ़ता गया। शहर में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है और 11 मार्च को दर्ज किए गए इस मौसम के सबसे अधिक तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस के काफी करीब है। न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आ रहा नया पश्चिमी विक्षोभ

अगले महीने भी जारी रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का सिलसिला

शौकिया मौसम विज्ञानी नवदीप दहिया के अनुसार, अगले महीने भी लगातार पश्चिमी विक्षोभ जारी रहने की संभावना है, जिससे अप्रैल के आखिर तक लू का प्रकोप थमा रहेगा। उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, “लगातार पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तापमान नियंत्रण में रहेगा और देश के उत्तर-पश्चिमी और मध्य हिस्सों में कम से कम 20 अप्रैल तक तापमान सामान्य से 2-5 डिग्री सेल्सियस कम रहने का अनुमान है।”

आज कितना रहेगा तापमान

मौसम के पूर्वानुमानों के अनुसार, सोमवार को तापमान में भारी गिरावट आने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहने और बारिश होने के चलते तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मंगलवार को भी तापमान इसी दायरे में रहने की उम्मीद है, जिससे महीने का अंत भी काफी ठंडा रहेगा। सोमवार को न्यूनतम तापमान 20-22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एमपी में आंधी बारिश का येलो अलर्ट; 5 दिन इन जिलों में मौसम रहेगा खराब?
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।