delhi water supply ndmc pilot project for 24 hours water in chanakyapuri दिल्ली के इस इलाके में अब 24 घंटे आएगा पानी; पूरे 7 दिन सप्लाई, NDMC का पायलट प्रोजेक्ट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली के इस इलाके में अब 24 घंटे आएगा पानी; पूरे 7 दिन सप्लाई, NDMC का पायलट प्रोजेक्ट

NDMC ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के एक इलाके में 24 घंटे पानी की सप्लाई देने के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया। क्या है इस योजना का मकसद? कब तक पूरा होगा यह पायलट प्रोजेक्ट? इस रिपोर्ट में जानें…

Tue, 17 March 2026 05:58 PMKrishna Bihari Singh पीटीआई, नई दिल्ली
share
दिल्ली के इस इलाके में अब 24 घंटे आएगा पानी; पूरे 7 दिन सप्लाई, NDMC का पायलट प्रोजेक्ट

नई दिल्ली नगर परिषद (एनडीएमसी) ने दिल्ली के चाणक्यपुरी के कुछ हिस्सों में 24 घंटे पानी की सप्लाई के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है। इस 1.38 करोड़ की योजना से लगभग 550 घरों को फायदा होगा। आधुनिक पंप और निगरानी प्रणाली की मदद से पानी की बर्बादी रुकेगी और प्रेशर की समस्या दूर होगी। पायलट प्रोजेक्ट के पांच महीने में पूरा होने की उम्मीद है। अधिकारियों के अनुसार, इन कदमों का उद्देश्य दिल्ली में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाना है।

पायलट प्रोजेक्ट पर काम शुरू

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, NDMC ने मंगलवार को चाणक्यपुरी के कुछ हिस्सों में 24 घंटे पानी की सप्लाई देने के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया। NDMC के उपाध्यक्ष कुलजीत चहल ने विनय मार्ग पर पानी की सप्लाई प्रोजेक्ट के पहले चरण की आधारशिला रखी। इस प्रोजेक्ट से इलाके के लगभग 550 घरों को फायदा होने की उम्मीद है।

वाटर सप्लाई का सिस्टम भी होगा अपग्रेड

अधिकारियों ने बताया कि 1.38 करोड़ रुपये का यह पायलट प्रोजेक्ट मौजूदा सिस्टम को आधुनिक पंप सेट, ऑटोमेशन और मॉनिटरिंग टूल्स के साथ अपग्रेड करेगा। इसमें सुपरवाइजरी कंट्रोल एंड डेटा एक्विजिशन सिस्टम भी शामिल है ताकि साफ पीने के पानी की लगातार सप्लाई सुनिश्चित की जा सके। यह काम लगभग 5 महीनों में पूरा किए जाने की संभावना है।

पानी की कमी और कम दबाव की समस्या होगी खत्म

अधिकारियों ने कहा कि डिप्लोमैटिक एन्क्लेव के निवासियों के लिए इस प्रोजेक्ट से रोजाना पानी की सप्लाई अधिक नियमित हो जाएगी क्योंकि वहां पानी की कमी और कम दबाव की समस्या आम है। NDMC के उपाध्यक्ष कुलजीत चहल ने बताया कि नगर निकाय ने अपने सभी इलाकों में 24 घंटे पानी की सप्लाई सुनिश्चित करने की बड़ी योजना के लिए सलाहकार नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:18 और 19 को दिल्ली में पानी की दिक्कत रहेगी, लिस्ट में किन इलाकों का नाम

नेहरू पार्क के भैरों मंदिर में होगा सौंदर्यीकरण

इसके अलावा नई दिल्ली नगर परिषद (एनडीएमसी) नेहरू पार्क के भैरों मंदिर में सौंदर्यीकरण और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाएगा जिसमें रास्तों और रेलिंग को ठीक करना शामिल है। अधिकारियों का कहना है कि लगभग 11 लाख रुपये की लागत वाला यह काम एक महीने में पूरा हो जाएगा क्योंकि यह पहल राजधानी में नागरिक सुविधाओं को सुधारने के प्रयासों का हिस्सा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में पानी की चोरी और बर्बादी रोकने को DJB की नई पहल, यह काम करने की तैयारी

हरियाणा से पानी लेने की योजना

वहीं जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि गर्मी में पानी की किल्लत ना हो इसके लिए सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है। दिल्ली सरकार पानी की सप्लाई सुचारू रखने के लिए हरियाणा सरकार से पानी लेने के लिए बात कर रही है। हरियाणा से 30 एमजीडी अतिरिक्त पानी खरीदने की योजना है ताकि लोगों को गर्मी के सीजन में परेशानी ना हो। मौजूदा वक्त में दिल्ली में प्रति दिन 900 से 1000 एमजीडी पानी का उत्पादन होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली की प्यास बुझाने के लिए हरियाणा से पानी खरीदेगी दिल्ली सरकार
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।