water supply to be affected in delhi many area on 18 19 march says delhi jal board alert दिल्ली में 18 और 19 मार्च को कई इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी, लिस्ट में आपका इलाका तो नहीं?, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में 18 और 19 मार्च को कई इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी, लिस्ट में आपका इलाका तो नहीं?

जल बोर्ड की ओर से जारी अलर्ट में कहा गया है कि भूमिगत जलाशय और बूस्टर पंपिंग स्टेशन की सालाना होने वाली सफाई की वजह से कुछ इलाकों में 18 और कुछ में 19 मार्च को आपूर्ति बाधित रहेगी।

Tue, 17 March 2026 08:28 PMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में 18 और 19 मार्च को कई इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी, लिस्ट में आपका इलाका तो नहीं?

दिल्ली जल बोर्ड राजधानी के निवासियों को सूचित किया है कि कई इलाकों में 18 और 19 मार्च को पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। जल बोर्ड की ओर से जारी अलर्ट में कहा गया है कि भूमिगत जलाशय और बूस्टर पंपिंग स्टेशन की सालाना होने वाली सफाई की वजह से कुछ इलाकों में 18 और कुछ में 19 मार्च को आपूर्ति बाधित रहेगी।

18 मार्च को इन इलाकों में प्रभावित रहेगी आपूर्ति

एपी ब्लॉक पीतमपुरा बीपीएस, नेहरू कैंप जेजेसी, हैदरपुर बीपीएस, 748 शिवाजी एन्क्लेव में 18 मार्च (बुधवार) को पानी की समस्या रहेगी।

204 / 240 मादीपुर, सेक्टर A-5, A-6, A-7, A-8, A-10 नरेला डीडीए क्षेत्र, पप्पू कॉलोनी में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

जैन कॉलोनी, गुप्ता कॉलोनी, शाहबाद एक्सटेंशन, प्रहलाद विहार के लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

सेक्टर 28, 29, 34 और 35 रोहिणी (पॉकेट 2, 3 और 4) में भी पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी।

SFS S सेक्टर-19 रोहिणी, A-1 सेक्टर-7 रोहिणी में 18 मार्च को पानी की समस्या हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें: दिल्ली की प्यास बुझाने के लिए हरियाणा से पानी खरीदेगी दिल्ली सरकार

19 मार्च को किन इलाकों में दिक्कत

एसी ब्लॉक और एडी ब्लॉक शालीमार बाग बीपीएस में 19 मार्च को पानी की आपूर्ति प्रभावितक रहेगी।

फेज-II मेट्रो विहार, आदर्श नगर, पप्पू कॉलोनी, सेक्टर A-5 पॉकेट-8 नरेला के लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

शाहबाद एक्सटेंशन, प्रहलाद विहार, जैन कॉलोनी में रहने वाले लोगों को भी 19 मार्च को पानी नहीं मिलेगा।

पॉकेट 5 सेक्टर 35 रोहिणी, सेक्टर 28, 29, 34 और 35 रोहिणी, गुप्ता कॉलोनी के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है।

सेक्टर 7 और 8 रोहिणी, पॉकेट 6 सेक्टर 35 रोहिणी में भी पानी की दिक्कत रहेगी।

पानी स्टोर करके रखने की सलाह

दिल्ली जल बोर्ड की ओर से इन इलाकों में रहने वाले निवासियों को सलाह दी गई है कि वे आवश्यकतानुसार पहले से पानी जमा कर लें और आपात स्थिति में टैंकर के लिए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने को कहा गया है।

किन नंबरों पर मांग सकते हैं मदद

सेंट्रल कंट्रोल रूम: 1916

अशोक विहार वॉटर इमरजेंसी: 011-24306089

पश्चिम विहार वॉटर इमरजेंसी: 011-25274679, 25275259, 25275260

पंजाबी बाग वॉटर इमरजेंसी: 011-25223658

होलम्बी वॉटर इमरजेंसी: 011-27700789, 27700474

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा अलर्ट, 3 विधानसभा क्षेत्रों में 24 घंटे तक पानी नहीं
दिल्ली में 18 और 19 को पानी की दिक्कत
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।