delhi uttam nagar tarun murder in holi clash mcd bulldozer action accused nizamuddin house दिल्ली के उत्तम नगर हत्याकांड में अब बुलडोजर वाला ऐक्शन, MCD ने तोड़ा आरोपी का घर, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली के उत्तम नगर हत्याकांड में अब बुलडोजर वाला ऐक्शन, MCD ने तोड़ा आरोपी का घर

राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन 26 वर्षीय तरुण की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस से लेकर प्रशासन तक सब फुल ऐक्शन मोड में दिख रहे हैं। दिल्ली नगर निगम (MCD) ने हत्याकांड से जुड़े एक आरोपी की मकान पर बुलडोजर चलाकर कर ध्वस्त कर दिया।  

Sun, 8 March 2026 02:50 PMPraveen Sharma नई दिल्ली, एएनआई
share
दिल्ली के उत्तम नगर हत्याकांड में अब बुलडोजर वाला ऐक्शन, MCD ने तोड़ा आरोपी का घर

राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन 26 वर्षीय तरुण की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस से लेकर प्रशासन तक सब फुल ऐक्शन मोड में दिख रहे हैं। दिल्ली नगर निगम (MCD) ने हत्याकांड से जुड़े एक आरोपी की मकान पर बुलडोजर चलाकर कर ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी निजामुद्दीन से जुड़ी प्रॉपर्टी पर कार्रवाई की जा रही है।

उत्तम नगर इलाके में 4 मार्च को होली के दिन हुई इस घटना के बाद तनाव फैल गया और पिछले दो दिनों से हो रहे विरोध प्रदर्शनों के दौरान कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर आग लगा दी गई थी। हालांकि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और भारी संख्या में पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। पुलिस ने अब तक इस मामले में सात लोगों को पकड़ा है, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। इस मामले की आगे की जांच चल रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कार-बाइक फूंके, सड़क भी की जाम; उत्तम नगर में तरुण की हत्या के बाद भारी बवाल

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार करने के साथ ही एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उमरदीन (49), जुम्मादीन (36), मुस्ताक (46), कमरुद्दीन (36), मुजफ्फर (25) और ताहिर (18) के रूप में हुई है। ये सभी उत्तम नगर के ही रहने वाले हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुब्बारा लगने से कैसे शुरू हुआ झगड़ा और क्यों गई तरुण की जान; जानिए पूरा विवाद

क्या है पूरा मामला

डीसीपी (द्वारका) कुशल पाल सिंह ने बताया कि बुधवार रात करीब 11:09 बजे दिल्ली पुलिस को अलग-अलग समुदायों के पड़ोसियों के बीच झगड़े की सूचना की पीसीआर कॉल मिली थी। उत्तम नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि विवाद उस समय शुरू हुआ जब एक लड़की ने कथित तौर पर एक महिला पर पानी का गुब्बारा फेंक दिया। इसके बाद दोनों परिवारों के सदस्य सड़क पर इकट्ठा हो गए और झगड़ा बढ़ते-बढ़ते हिंसक हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई, जिसमें एक पक्ष से तीन और दूसरे पक्ष से पांच यानी कुल आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया। इनमें 26 वर्षीय तरुण को गंभीर चोटें आई थीं और गुरुवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

तरुण की मौत के बाद एफआईआर में हत्या की धारा जोड़ी

शुरुआत में पुलिस ने मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 110 और 3(5) के तहत दर्ज किया था, लेकिन तरुण की मौत के बाद एफआईआर में धारा 103(1) (हत्या) भी जोड़ दी गई।

डीसीपी ने बताया कि पुलिस की जांच में सामने आया है कि दोनों परिवार करीब पांच दशकों से एक-दूसरे को जानते थे और पहले भी पार्किंग तथा कूड़ा फेंकने जैसे छोटे मुद्दों पर उनके बीच विवाद होते रहे हैं।

पुलिस ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व इस घटना को साम्प्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं, जिन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाके में कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तरुण मर्डर: जिसके ऊपर गिरा था गुब्बारे का रंगीन पानी, उस महिला से होगी पूछताछ

सीएम रेखा गुप्ता ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा था, ''होली के पावन पर्व पर उत्तम नगर में एक मासूम युवा की जघन्य हत्या की यह घटना अत्यंत दर्दनाक, निंदनीय और पूरे समाज को झकझोर देने वाली है। दिल्ली में इस प्रकार की जघन्य आपराधिक और हिंसक घटनाओं के लिए शून्य सहनशीलता की नीति है। इस तरह की दरिंदगी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन को स्पष्ट और कड़े निर्देश दिए गए हैं कि इस अपराध में शामिल सभी दोषियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और उनके विरुद्ध कानून के अनुसार कठोरतम और शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस मामले में सख्त और उदाहरणात्मक कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी अमानवीय घटना करने का दुस्साहस न कर सके। इस कठिन समय में दिल्ली सरकार पूरी संवेदना, जिम्मेदारी और दृढ़ता के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। मैं परिवार को हर संभव सहायता और न्याय दिलवाने के लिए कार्रवाई करूंगी। तरुण के परिवार ने अपना जवान बेटा खोया है, उनके दुःख को शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति दें।''

(वार्ता के इनपुट के साथ)

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।