SIT करेगी तरुण हत्याकांड की जांच, दिल्ली के उत्तम नगर में होली पर हुई थी हत्या
दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुए तरुण हत्याकांड के मामले में दिल्ली पुलिस ने एसआइटी गठित की है। अब इस मामले की जांच एसआईटी करेगी। एसाईटी उत्तम नगर थाना पुलिस से जल्द चार्ज लेगी।

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुए तरुण हत्याकांड के मामले में दिल्ली पुलिस ने एसआइटी गठित की है। अब इस मामले की जांच एसआईटी करेगी। एसाईटी उत्तम नगर थाना पुलिस से जल्द चार्ज लेगी। होली की रात दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के उत्तम नगर में दो परिवारों के बीच हुई झड़प में 26 साल के युवक तरुण की हत्या कर दी गई थी।
उत्तम नगर में होली के दिन पानी के गुब्बारे को लेकर हुए विवाद में 26 साल के तरुण कुमार की पीट-पीटकर हत्या के मामले में अब तक कुल 16 लोग पकड़े जा चुके हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सायरा उर्फ काली (40), सरिफन (50), सलमा (36), सुहैल उर्फ साहिल (21), समीर (20), फिरोज (22) और इस्माइल (50) के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। इससे पहले पुलिस उमरदीन (49), जुम्मादीन (36), कमरुद्दीन (36), मुस्ताक (46), मुजफ्फर (25) और ताहिर (18) को गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में दो नाबालिग भी पकड़े गए हैं।
पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी
पुलिस के मुताबिक घटना 4 मार्च को हुई थी जब 26 साल के तरुण कुमार की कथित तौर पर पानी से भरे गुब्बारे को लेकर हुए विवाद के बाद पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के अनुसार तरुण के परिवार की एक बच्ची छत से पानी के गुब्बारे फेंक रही थी, जो वहां से गुजर रही सायरा नाम की महिला पर गिर गया। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। घटना से अंजान तरुण जब अपने दोस्तों के साथ होली खेलकर घर लौट रहा था तो करीब 15-20 लोगों ने उसे पीट-पीटकर घायल कर दिया। अगले दिन अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
आरोपी के घर पर बुलडोजर ऐक्शन
नगर निगम और दिल्ली पुलिस की मौजूदगी में मुख्य आरोपी उमरदीन के तीन मंजिला मकान के एक हिस्से को तोड़ दिया गया। कई हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता इलाके में पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पीड़ित के घर तक जाने की अनुमति नहीं दी।
आरोपियों के एनकाउंटर की मांग
तरुण के बड़े भाई अरुण ने आरोपियों का एनकाउंटर करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वह बुलडोजर ऐक्शन से संतुष्ट नहीं हैं। हम आरोपियों के एनकाउंटर की मांग करते हैं। वहीं, तरुण के पिता ने मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है।
सीएम रेखा गुप्ता ने ढांढस बढ़ाया
सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली सरकार के सचिवालय में मृतक तरुण की परिजनों से मुलाकात कीं। उन्होंने परिवार को हरसंभव मदद के वादे के साथ ही अपराधियों को न बख्शने की बात कही। पीड़ित की बहन सीएम को देखते ही लिपटकर रोने लगी। इस पर भावुक हुईं सीएम ने उन्हें गले लगाकर ढांढस बढ़ाया।




साइन इन