delhi uttam nagar tarun murder aimim leader says self defence दिल्ली के उत्तम नगर में तरुण की हत्या को AIMIM नेता ने बताया 'सेल्फ डिफेंस'; कहा- मुस्लिम डरे हुए, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली के उत्तम नगर में तरुण की हत्या को AIMIM नेता ने बताया 'सेल्फ डिफेंस'; कहा- मुस्लिम डरे हुए

दिल्ली के उत्तम नगर में पीट-पीटकर मार डाले गए तरुण को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने बड़ी टिप्पणी की है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने तरुण की हत्या को 'सेल्फ डिफेंस' करार दिया है।

Mon, 9 March 2026 05:57 PMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली के उत्तम नगर में तरुण की हत्या को AIMIM नेता ने बताया 'सेल्फ डिफेंस'; कहा- मुस्लिम डरे हुए

दिल्ली के उत्तम नगर में पीट-पीटकर मार डाले गए तरुण को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने बड़ी टिप्पणी की है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने तरुण की हत्या को 'सेल्फ डिफेंस' करार दिया है। एआईएमआईएम के दिल्ली प्रदेश प्रमुख शोएब जमई ने आरोप लगाया कि मुस्लिम महिला के साथ छेड़खानी हुई थी और तरुण लड़कों को जिम से लेकर आया था। हालांकि, उन्होंने घटना की निंदा करते हुए दोनों पक्षों को पीड़ित बताया। जमई ने यह भी कहा कि घटना के बाद से इलाके के मुस्लिम डरे हुए हैं।

शोएब ने दावा किया कि यह घटना छेड़खानी के बाद हुई, जिसे छिपाया जा रहा है। उन्होंने एक वीडियो मैसेज में कहा, 'कुछ दिन पहले उत्तम नगर में दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। उसे बहुत गलत तरीके से एक नैरेटिव पेश किया जा रहा है। दोनों परिवार सालों से वह रह रहे थे। उनके बीच झगड़ा भी था। एक मुस्लिम परिवार था और दूसरा हिंदू। आपस में झगड़ा कहां नहीं होता है। झगड़ा इस बात पर बढ़ा कि एक महिला के साथ छेड़खानी हुई। वह रोते हुए आई कि क्या हुआ। जो खबरें छिपाई जा रही हैं।

छेड़खानी हुई, क्या वह परिवार सेल्फ डिफेंस ना करता? जमई

शोएब जमई ने दोनों तरफ के लोगों के घायल होने की बात कहते हुए यह भी कहा कि घटना को सेल्फ डिफेंस में अंजाम दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि तरुण जिम से लड़के बुलाकर लाया था और मुस्लिम परिवार को मारने गया था। उन्होंने कहा, 'दोनों तरफ के लोग घायल हुए। एक नाबालिग बच्चे को चोट आई। मुस्लिम पक्ष के लोगों को गंभीर चोटें आईं। इनमें एक लड़का तरुण दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से मारा गया। वह जिम से कई लोगों को लेकर आया था मारने के लिए। वह परिवार क्या करे, सेल्फ डिफेंस ना करे, यह कौन सा है आपका माइंडसेट की छेड़खानी करते हैं और कहते हैं बुरा ना मानो। यह क्रिमिनल माइंड है। छेड़खानी हुई और उसका घर जला दिया गया। घर से सामान लूट लिया गया। कौन पीड़ित है फिर, पीड़ित तो दोनों परिवार हुए। क्यों एक तरफा नैरेटिव बनाई जा रही है। उसके लिए न्याय की मांग कौन करेगा।'

घर तोड़ने का अधिकार किसने दिया: AIMIM

एआईएमआईएम नेता ने दिल्ली सरकार पर भेदभावपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाया और बुलडोजर ऐक्शन पर अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने कहा, 'दिल्ली सरकार भेदभावपूर्ण रवैया कर रही है। यह ठीक नहीं है। यह गलत उदाहरण है। सिर्फ एक वोटबैंक की खातिर दिल्ली की मुख्यमंत्री एकतरफा कार्रवाई कर रही हैं। यह ठीक नहीं है। कौन अधिकार देता है आपको घर तोड़ने का? कोर्ट तय करेगा कौन दोषी है। आप घर तोड़ने वाले कौन हैं? उसका घर अवैध है और बाकी लीगल। वहां बने हिंदू समाज के लेगों के घर क्या लीगल हैं? सवाल बहुत गंभीर हैं। घर जलाने की छूट किसने दी?

हम निंदा करते हैं लेकिन...

जमई ने कहा कि पूरे इलाके में तनाव है। मुस्लिम समाज डरा हुआ है। वहां पर तो कुछ मुस्लिम परिवार हैं, सब डरे हुए हैं। दिल्ली के अंदर माहौल नहीं खराब होना चाहिए। उन्होंने कहा, 'हम कानून को हाथ में लेने के पक्षधर नहीं है। तरुण की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण है, हम निंदा करते हैं। लेकिन उस परिवार के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए। यह नैरेटिव गलत है। किसकी क्या गलती थी इसको समझना जरूरी है। मीडिया गलत रूप दे रहा है। संघ और बजरंग दल के लोग डरा रहे हैं लोगों को। यह कोई बहाना नहीं है किसी मुस्लिम के खिलाफ नरसंहार के अपील की। इसी सप्ताह तो पांच मुसलमानों के भी कत्ल हुए। उनके इंसाफ के लिए क्या करेंगे आप, क्या उन अपराधियों के घर तोड़े गए। आपका बुलडोजर मजहब देखकर चलता है। यह तो हम यूपी में देखते थे, दिल्ली में भी यही होने लगा?' जमई ने कहा कि उनकी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल दोनों पक्षों से मुलाकात करेगा।

क्या हुआ था उस दिन उत्तम नगर में?

पुलिस सूत्रों के अनुसार यह झगड़ा तब शुरू हुआ जब पीड़ित परिवार की एक छोटी बच्ची ने होली के दिन पानी का गुब्बारा फेंका, जो पास से गुजर रही सायरा उर्फ काली पर गिर गया और उस पर पानी के छींटे पड़ गए। इसके बाद, दोनों परिवारों के बीच कहासुनी हुई और फिर यह घनी आबादी वाले जेजे कॉलोनी क्षेत्र में हिंसक झड़प में तब्दील हो गई। पुलिस ने बताया कि झड़प के दौरान, कथित तौर पर कई लोगों ने 26 वर्षीय तरुण पर हमला किया तथा घायल तरुण की अस्पताल में पांच मार्च को मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है जिसके मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और अर्धसैनिक बलों की भारी तैनाती की गई। हत्या के सिलसिले में सात और लोगों को गिरफ्तार किया है और एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तरुण खटीक के हत्यारे जेल में, अखलाक के खूनियों को… स्वरा का ट्वीट वायरल
ये भी पढ़ें:तरुण मर्डर: आरोपियों के खिलाफ आगे भी होगा बुलडोजर एक्शन? जानें क्या बोले मंत्री
ये भी पढ़ें:दिल्ली के उत्तम नगर मर्डर मामले में एक और गिरफ्तारी, एनकाउंटर की मांग
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।