swara bhasker tweets on delhi tarun khatik lynching case says it is tragic story and political opportunism तरुण खटीक के हत्यारे जेल में, अखलाक के खूनियों को… लिंचिंग केस पर स्वरा भास्कर का ट्वीट वायरल, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

तरुण खटीक के हत्यारे जेल में, अखलाक के खूनियों को… लिंचिंग केस पर स्वरा भास्कर का ट्वीट वायरल

स्वरा भास्कर ने दिल्ली के तरुण खटीक हत्याकांड पर कई सारे ट्वीट्स किए हैं। उनका कहना है कि इस मामले में राजनीतिक रोटियां सेंकी जा रही हैं, लोगों को किसी नैरेटिव के झांसे में नहीं आना चाहिए।

Mon, 9 March 2026 02:29 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
तरुण खटीक के हत्यारे जेल में, अखलाक के खूनियों को… लिंचिंग केस पर स्वरा भास्कर का ट्वीट वायरल

होली पर तरुण खटीक की मॉब लिंचिंक पर स्वरा भास्कर के ट्वीट्स वायरल हैं। दिल्ली की यह घटना सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है। इस बीच स्वरा ने पूरे मामले पर कई दावे किए हैं। स्वरा का कहना है कि तरुण की हत्या नहीं होनी चाहिए थी लेकिन पूरे मामले को साम्प्रदायिक रंग दिया जा रहा है जबकि दोनों पड़ोसियों के बीच झगड़ा दशकों पुराना था। स्वरा ने यह भी लिखा है कि मुस्लिम महिला का कहना है कि उसके साथ छेड़छाड़ हुई थी। स्वरा ने कई पुराने केसेज का जिक्र किया है जहां मुस्लिम लोगों की लिंचिंग की गई।

चारों ओर शर्मिंदगी का माहौल

स्वरा लिखती हैं, 'एक त्योहार के दिन हुई झड़प के बाद तरुण खटीक की मौत एक भयानक, अन्यायपूर्ण और शर्मनाक घटना है। यह एक ऐसा डरावना आईना है जो दिखाता है कि भारत में नागरिकों के बीच सामाजिक संबंध कितने नाजुक हो गए हैं और हमारे रोज के व्यवहार के ठीक नीचे कैसे हिंसा छिपी रहती है। हकीकत यह है कि उसके सभी हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया गया है, इसका मतलब है कि पुलिस जब चाहे अपराधियों को गिरफ्तार करने का अपना काम बखूबी कर सकती है। तरुण की हत्या को #हिंदुत्व ब्रिगेड मुसलमानों को सबक सिखाने की अपनी कल्पना को सही ठहराने, डर फैलाने, एनकाउंटर की मांग करने और बुलडोजर न्याय का जश्न मनाने के लिए कर रही है, कोई हैरानी नहीं है कि कैसे मुर्दाखोर एक लाश का पर रोटियां सेंकने के लिए झपट पड़ते हैं। चारों ओर निराशा और शर्मिंदगी का माहौल है।'

दशकों पुराना था विवाद

स्वरा ने एक और ट्वीट में काफी कुछ लिखा है। वह आगे लिखती हैं, ‘पूरा संघी इको सिस्टम तरुण खटीक से मुस्लिम पड़ोसी के होली के झगड़े के बाद हत्या होने पर काफी खुश है। यह उलझी कहानी है। दिल्ली पुलिस कन्फर्म कर चुकी है कि पड़ोसियों के बीच दशकों पुराना विवाद था। हिंदू परिवार के एक बच्चे ने बुरका पहने मुस्लिम महिला पर पानी का गुब्बारा मार दिया। झगड़ा शुरू हुआ। तरुण अपने जिम से दोस्त ले आया। झड़गे ने विकराल रूप ले लिया और तरुण के सिर पर चोट लगी और वह बेहोश हो गया। उसके दोस्त भाग गए। दोनों तरफ के लोग अस्पताल पहुंचे। तरुण अगले दिन मर गया। यह भयानक है और मौत को पूरी तरह से रोका जा सकता था।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'महिलाओं को मारने की खुली छूट', तालिबान के नए कानून पर भड़कीं स्वरा भास्कर

दोषियों को मिले सजा लेकिन...

स्वरा लिखती हैं, अब संघी लाशखोरों को देखिए जो कि नफरत उगलने के लिए ही जीते हैं... उन लोगों ने हेडलाइन पोस्ट करनी शुरू कर दी कि हिंदु लड़के को मुस्लिम भीड़ ने होली खेलने पर लिंच करके मार दिया। अब 'हिंदू खतरे में है' नैरेटिव शुरू हो गया। पुलिस ने दोषियों को अरेस्ट कर लिया और उन्हें कानून के हिसाब से सजा मिलनी चाहिए। यह यहीं खत्म नहीं हुआ, बजरंग दल/वीएचपी विरोध प्रदर्शन करने और मुस्लिम परिवार का घर जलाने आ गए, आरोप है कि उन लोगों ने लूटपाट भी की। आंटीजी रेखा गुप्ता भी कूद पड़ीं और घर पर बुलडोजर चलाने का आदेश दे दिया जो कि दिल्ली निजामुद्दीन के एकदम अलग इलाके में था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में सलमान की हीरोइन बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर

महिला का दावा- हुई थी छेड़छाड़

स्वरा ने आगे लिखा है, 'संघी मुर्दाखोर मुस्लिम परिवार के घर पर बुलडोजर चलने का जश्न मना रहे हैं (जबकि सुप्रीम कोर्ट बुल्डर वाले न्याय को पूरी तरह से बैन कर चुका है, जिसकी बीजेपी सरकार कई राज्यों में अवहेलना कर रही है। संघी मुर्दाखोर चाहते हैं कि मुस्लिम परिवार का गलियों में एनकाउंटर हो। मुस्लिम महिला ने स्टेटमेंट भी दिया है कि पानी वाले गुब्बारे की घटना हुई उसके बाद शराब पिये आदमियों और तरुण ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी तभी झगड़ा शुरू हुआ। फिर एक बार ये दुखद घटना है। तरुण खटीक को मारा नहीं जाना चाहिए था, भले ही उसने महिला को मोलेस्ट किया था। किसी भी उकसावे पर लिंचिंग से जान लेना हमारे समाज की हकीकत नहीं है। पूरी घटना की निंदा होनी चाहिए। दिल्ली सीएम का एक्शन लोकलुभावन और साम्प्रदायिक है।'

स्वरा ने याद किए पुराने केस

स्वरा ने इसको नीचे दर्जे की पॉलिटिक्स बताया। स्वरा ने ये भी लिखा कि इस घटना को पिछली मुस्लिमों की मॉब लिंचिंग पर पर्दा डालने के लिए नहीं करना चाहिए। वह लिखती हैं कि तरुण के हत्यारे जेल में हैं और अखलाक के हत्यारों को इलेक्शन का टिकट मिल गया। कन्हैया लाल के हत्यारे अरेस्ट हो गए हैं, जिन्हें होना भी चाहिए था, राजसमंद के पीड़ित एक मुस्लिम मजदूर को 2017 में शंभूलाल रैगर ने जिंदा जला दिया। शंभू को माला पहनाई गईं, जश्न मनाया गया और 2019 में लोक सभा इलेक्शन का टिकट दे दिया गया। स्वरा ने लिखा है कि तरुण को मारा नहीं जाना चाहिए था कुछ भी हो। बाकी जो भी नैरेटिव चल रहा है वो राजनीतिक मौकापरस्ती है। हमें इसका शिकार नहीं होना चाहिए।

क्या है पुलिस का कहना

डीसीपी द्वारका, दिल्ली पुलिस कौशल पाल सिंह के मुताबिक, ‘4 मार्च की रात को रात 11 बजे हमें पीसीआर कॉल आया कि पड़ोसी ने मेरे ताया का सिर फाड़ दिया है। इसके बाद पीसीआर मौके पर पहुंचा। आसपास के थानों का स्टाफ पहुंचा। पता चला कि दो समुदायों के लोगों के बीच बलून फेंकने को लेकर झगड़ा हुआ है। एक पक्ष से 3 और दूसरी तरफ से 5 लोग घायल हुए थे। इनक्वॉयरी में पता चला कि दोनों पक्ष करीब 50 साल से साथ रह रहे थे और दोनों राजस्थान से हैं। हमने तुरंत केस रजिस्टर किया। रात में ही चार अडल्ट और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया। दूसरे दिन इलाज के दौरान तरुण कुमार की मौत हो गई तो हत्या का मुकदमा ऐड किया है।’ वहीं लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, पुलिस 26 साल के तरुण खटीक हत्याकांड में अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने यह भी जानकारी दी कि इससे पहले भी उनके बीच पार्किंग और कूड़े वगैरह को लेकर विवाद होता रहता था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।