Delhi traffic snarls can hit many roads today amid AI Summit CBSE board exams and wedding season दिल्ली में आज एक्स्ट्रा टाइम लेकर निकलें; AI समिट समेत 3 वजहों से सड़कों पर लग सकता है जाम, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में आज एक्स्ट्रा टाइम लेकर निकलें; AI समिट समेत 3 वजहों से सड़कों पर लग सकता है जाम

राजधानी दिल्ली में आज एक बार फिर लोगों को कई सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ सकता है। एआई समिट, सीबीएसई बोर्ड परीक्षा और शादियों के सीजन के चलते आज सड़कों पर ट्रैफिक का अधिक दबाव रहने के आसार हैं। 

Tue, 17 Feb 2026 08:00 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में आज एक्स्ट्रा टाइम लेकर निकलें; AI समिट समेत 3 वजहों से सड़कों पर लग सकता है जाम

राजधानी दिल्ली में आज एक बार फिर लोगों को कई सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ सकता है। एआई समिट, सीबीएसई बोर्ड परीक्षा और शादियों के सीजन के चलते आज सड़कों पर ट्रैफिक का अधिक दबाव रहने के आसार हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भारत मंडपम में 16 से 20 फरवरी तक होने वाले 'एआई इम्पैक्ट समिट' को लेकर पहले ही ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की थी।

भीषण जाम से दिल्लीवाले बेहाल

सेंट्रल और साउथ दिल्ली समेत राजधानी की कई सड़कों पर सोमवार को भीषण ट्रैफिक जाम के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एआई समिट के चलते कई मार्गों पर प्रतिबंध होने के कारण नई दिल्ली समेत अन्य इलाकों में यातायात व्यवस्था प्रभावित रहा। इस दौरान दफ्तर जाने वाले कर्मचारी व स्कूली बच्चे जाम में फंसे नजर आए। इसका असर देर शाम तक देखने को मिला। अरुण जेटली स्टेडियम में टी20 क्रिकेट मैच के चलते भी यातायात प्रभावित हुआ, लेागों ने सड़कों पर वाहन खड़े कर दिए थे। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस के कंट्रोल रूम में जाम से जुड़ी 15 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में सुरक्षा चौकस, कई रास्तों पर ट्रैफिक बंद; AI समिट संग बोर्ड परीक्षा भी

सोशल मीडिया पर भी लोगों ने अपनी परेशानी साझा कर ट्रैफिक पुलिस से जाम खुलवाने की गुहार लगाई। सुबह के समय दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर पांडव नगर से सराय काले खां तक ढाई किलोमीटर लंबे हिस्से में वाहनों की कतार नजर आई। एआई समिट के चलते भैरों मार्ग पर वाहनों के प्रतिबंध के कारण रिंग रोड पर वाहनों का मूवमेंट प्रभावित होने से यह स्थिति बनी। वीवीआईपी मूवमेंट के चलते नई दिल्ली क्षेत्र के कई मार्गों पर बैरिकेड लगाए गए थे, जिससे शाहजहां रोड, मथुरा रोड और सी-हेक्सागन जैसे प्रमुख मार्गों पर वाहन चालकों को जाम का सामना करना पड़ा। आश्रम फ्लाईओवर से नोएडा और सराय काले खां की ओर जाम रहा। बारापुला फ्लाईओवर, आईआईटी फ्लाईओवर से मुनिरका रोड, महिपालपुर, रंगपुरी, दिल्ली कैंट मेट्रो मार्ग, सुल्तानपुरी बस स्टैंड और शास्त्री पार्क से कश्मीरी गेट तक जाम लगा रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:AI समिट के चलते दिल्ली की रफ्तार पर पड़ेगा असर, कई रास्ते रहेंगे बंद

छात्र और लोग आज भी अतिरिक्त समय लेकर निकलें

एआई समिट के चलते मंगलवार को भी भैरों मार्ग (रिंग रोड टी-पॉइंट को छोड़कर) व मथुरा रोड (सुब्रमण्यम भारती मार्ग टी-पॉइंट से डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक के बीच) के बीच वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। ऐसे में बोर्ड परीक्षार्थियों और दफ्तर जाने वाले लोगों को अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलने की सलाह ट्रैफिक पुलिस ने दी है।

गौरतलब है कि ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को राष्ट्राध्यक्षों, मंत्रियों और इंटरनेशनल डेलीगेट्स के काफिलों की वजह से बड़े डायवर्जन को लेकर एडवाइजरी जारी की थी। सेंट्रल दिल्ली के बड़े हिस्सों में, खासकर भारत मंडपम और 10 होटलों के आसपास पाबंदियां लगी हैं, इनमें नई दिल्ली के 8 और साउथ-वेस्ट दिल्ली के 2 के होटलों में विदेशी डेलीगेट्स रुके हुए हैं। इनमें मथुरा रोड (सुब्रमण्यम भारती मार्ग से लोधी रोड फ्लाईओवर तक), पुराना किला रोड और अकबर रोड शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में AI समिट का ट्रैफिक प्लान तैयार: 4300 जवान तैनात, 10 जोन में बंटा शहर
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।