Delhi braces for security clamp traffic curbs as AI summit coincides with board exams दिल्ली में 10000 से अधिक पुलिस तैनात, कई रास्तों पर ट्रैफिक बंद; AI समिट के साथ बोर्ड परीक्षा भी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में 10000 से अधिक पुलिस तैनात, कई रास्तों पर ट्रैफिक बंद; AI समिट के साथ बोर्ड परीक्षा भी

दिल्ली में आज से शुरू हो रहे पांच दिवसीय एआई इम्पैक्ट समिट के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कई रास्तों पर ट्रैफिक प्रतिबंध लगाए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने वीआईपी मूवमेंट को कंट्रोल करने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।

Mon, 16 Feb 2026 11:04 AMSubodh Kumar Mishra पीटीआई, नई दिल्ली
share
दिल्ली में 10000 से अधिक पुलिस तैनात, कई रास्तों पर ट्रैफिक बंद; AI समिट के साथ बोर्ड परीक्षा भी

दिल्ली में आज से शुरू हो रहे पांच दिवसीय एआई इम्पैक्ट समिट के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कई रास्तों पर ट्रैफिक प्रतिबंध लगाए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने वीआईपी मूवमेंट को कंट्रोल करने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया है कि यात्रियों और बोर्ड परीक्षाओं में बैठने वाले छात्रों को असुविधा ना हो।

सम्मेलन स्थल भारत मंडपम और उसके आसपास तथा राजधानी के प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया गया है। जिला इकाइयों, विशेष टीमों, ट्रैफिक कर्मचारियों और रिजर्व फोर्स सहित 10000 से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। 16 से 20 फरवरी तक होने वाले इस कार्यक्रम में मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों, विदेशी प्रतिनिधियों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के सदस्यों सहित 30 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है।

ट्रैफिक कंट्रोल पर विशेष फोकस

पुलिस ने कहा कि क्यूआर कोड आधारित प्रमाणीकरण के माध्यम से आयोजन स्थल तक पहुंच को सुनिश्चित किया जाएगा। सम्मेलन की अवधि के दौरान खुफिया जानकारी साझा करने, ट्रैफिक कंट्रोल, रूट योजना और रीयल टाइम रिएक्शन की निगरानी के लिए एक समन्वय सेल बनाया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि ट्रैफिक कंट्रोल एक प्रमुख फोकस क्षेत्र बना रहेगा। वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने और वैकल्पिक मार्गों का प्रबंधन करने के लिए लगभग 5000 ट्रैफिक कर्मियों को तैनात किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि आपातकालीन स्थिति के लिए वीवीआईपी मार्गों पर कई एम्बुलेंस तैनात रहेंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:G20 जैसा नहीं होगा हाल! दिल्ली में AI समिट के दौरान क्या खुलेगा-क्या बंद? प्लान
ये भी पढ़ें:दिल्ली में AI समिट का ट्रैफिक प्लान तैयार: 4300 जवान तैनात, 10 जोन में बंटा शहर

कल से बोर्ड परीक्षा भी शुरु होगी

अधिकारियों ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है क्योंकि यह सम्मेलन 17 फरवरी से शुरू होने वाली सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के साथ ही हो रहा है। पुलिसकर्मियों को सभी जिलों में परीक्षा केंद्रों तक जाने वाले छात्रों की सहायता के लिए प्रशिक्षित किया गया है, जबकि वीआईपी आवागमन मार्गों पर स्थित स्कूलों के लिए विशेष ट्रैफिक व्यवस्था की गई है।

वैकल्पिक मार्ग और गलियारे निर्धारित

नई दिल्ली जिले और आसपास के इलाकों की कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक बंद रहने की संभावना है। इनमें मथुरा रोड, सरदार पटेल मार्ग, जनपथ, अकबर रोड और शांति पथ आदि शामिल हैं। सम्मेलन से संबंधित मार्गों की आवाजाही के दौरान भैरों मार्ग और मथुरा रोड के कुछ हिस्सों पर अस्थायी प्रतिबंध लग सकते हैं, जबकि सामान्य यातायात को सुगम बनाने के लिए वैकल्पिक मार्ग और गलियारे निर्धारित किए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बर्थ सर्टिफिकेट समेत 50 काम अब वॉट्सऐप से ही, दिल्ली सरकार की बड़ी पहल
ये भी पढ़ें:दिल्ली सरकार में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 36 IAS सहित 72 सीनियर अफसरों का ट्रांसफर

बसों और टैक्सियों के रूट में बदलाव संभव

मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहेंगी, हालांकि वीआईपी आवागमन के दौरान बसों और टैक्सियों के रूट में बदलाव हो सकता है। पुलिस ने यात्रियों से यात्रा की योजना पहले से बनाने, व्यस्त समय में अतिरिक्त समय रखने और आधिकारिक सलाह और सोशल मीडिया चैनलों के माध्यम से जारी अपडेट का पालन करने का आग्रह किया है। पुलिस ने आगे कहा कि आपातकालीन चिकित्सा वाहनों सहित जरूरी सेवाओं को पूरे शहर में निर्बाध आवागमन की अनुमति दी जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।