delhi traffic police advisory for 31 december connaught place and india gate vehicles restrictions route diversions कनॉट प्लेस व इंडिया गेट पर 31 को जुटेगी भारी भीड़, इन रास्तों से रहें दूर; देखें ट्रैफिक एडवाइजरी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

कनॉट प्लेस व इंडिया गेट पर 31 को जुटेगी भारी भीड़, इन रास्तों से रहें दूर; देखें ट्रैफिक एडवाइजरी

दिल्ली में नए साल के स्वागत के लिए लोग पार्टी की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर कनाॅट प्लेस और इंडिया गेट पर जश्न मनाने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटने की संभावना है। इसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 31 दिसंबर के लिए एडवाइजरी जारी की है।

Tue, 30 Dec 2025 05:42 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
कनॉट प्लेस व इंडिया गेट पर 31 को जुटेगी भारी भीड़, इन रास्तों से रहें दूर; देखें ट्रैफिक एडवाइजरी

राजधानी दिल्ली में नए साल के स्वागत के लिए लोग पार्टी की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर कनाॅट प्लेस और इंडिया गेट पर जश्न मनाने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटने की संभावना है। इसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 31 दिसंबर के लिए एडवाइजरी जारी की है।

ट्रैफिक एडवाइजरी में कहा गया है कि बुधवार शाम से कनॉट प्लेस के इनर, मिडिल और आउटर सर्कल में किसी भी वाहन के प्रवेश पर रोक रहेगी। केवल वैध पास धारक वाहनों को ही इन क्षेत्रों में जाने की अनुमति दी जाएगी। साथ ही लोगों को सलाह दी है कि वे आने-जाने के लिए सार्वजनिक परिवहन और टैक्सी का उपयोग करें। उस दिन कहीं भी जाने के लिए ट्रैफिक पुलिस के ‘एक्स’ हैंडल से अपडेट लेते रहें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP के 56 गांवों होकर से गुजरेगा लिंक एक्सप्रेसवे, कई इलाकों तक फायदा; ये है रूट

इंडिया गेट पर भी कड़े इंतजाम : पैदल यात्रियों की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए इंडिया गेट के आसपास भी विशेष व्यवस्था की गई है। क्यू-पॉइंट, मथुरा रोड-पुराना किला, मथुरा रोड-शेरशाह रोड, जाकिर हुसैन मार्ग, रफी मार्ग पंडारा रोड से यातायात को आवश्यकतानुसार डायवर्ट किया जा सकता है। इसी तरह कई गोल चक्कर पर डायवर्जन हो सकता है।

पार्किंग की सीमित व्यवस्था : ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इंडिया गेट के पास सीमित पार्किंग स्थल हैं। ऐसे में पहले आओ, पहले पाओ के सिद्धांत पर पार्किंग उपलब्ध होगी। किसी को सड़क किनारे वाहन खड़ा करने नहीं दिया जाएगा। अनधिकृत पार्किंग किए गए वाहनों को क्रेन से उठाकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:210 KM दूरी 2.5 घंटे में पूरी; नए साल में शुरू होगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे

यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई : दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। शराब पीकर गाड़ी चलाना, ओवरस्पीडिंग, स्टंट बाइकिंग और लापरवाही से गाड़ी चलाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वाहनों को इन सड़कों से डायवर्ट किया जाएगा

कनाॅट प्लेस और उसके आसपास में हर साल नव वर्ष की पूर्व संध्या पर लोग जश्न मनाने के लिए पहुंचते हैं। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि बुधवार को कनाॅट प्लेस क्षेत्र की ओर आ रहे वाहनों को मंडी हाउस, बंगाली मार्केट, रंजीत सिंह फ्लाईओवर, मिंटो रोड, चेम्सफोर्ड रोड, आरके आश्रम मार्ग, गोल मार्केट, जीपीओ, पटेल चौक, कस्तूरबा गांधी रोड, जय सिंह रोड सहित कई चौराहों से डायवर्ट किया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।