Delhi-Dehradun Expressway will open in January here are complete route details and benefits; PM Modi may inaugurate 210 KM दूरी, 2.5 घंटे में होगी पूरी; PM नए साल में कर सकते हैं दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, Ncr Hindi News - Hindustan
More

210 KM दूरी, 2.5 घंटे में होगी पूरी; PM नए साल में कर सकते हैं दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

Delhi Dehradun Expressway : दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे जनवरी में खुलने जा रहा है। इसके बाद दिल्ली से देहरादून तक का सफर छह घंटे से घटकर ढाई घंटे का रह जाएगा। एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से समय मांगा जा रहा है।

Mon, 22 Dec 2025 06:17 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
210 KM दूरी, 2.5 घंटे में होगी पूरी; PM नए साल में कर सकते हैं दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे (Delhi Dehradun Expressway) जनवरी में खुलने जा रहा है। इसके बाद दिल्ली से देहरादून तक का सफर छह घंटे से घटकर ढाई घंटे का रह जाएगा। सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने दिल्ली से लेकर देहरादून तक इस एक्सप्रेसवे को विधिवत रूप से जनवरी में खोलने का निर्णय लिया है। एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से समय मांगा जा रहा है। इसे देखते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकारण (एनएचएआई) ने दिल्ली की सीमा में डिवाइडर पर टूटी एंटी ग्लेयर स्क्रीन की जगह नई लगाने का काम शुरू कर दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यमुना एक्सप्रेसवे पर अब शाम 5 बजे के बाद नहीं चलेंगे ट्रैक्टर-ट्रॉली,क्या है वजह

सौंदर्यकरण का कार्य तेजी से चल रहा : एक्सप्रेसवे पर खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को भी बदला जा रहा है। अतिक्रमण हटवाने के लिए नगर निगम से बात की जा रही है। वहीं, दिल्ली से बाहर हाईवे के सुंदरीकरण के लिए साइड वॉल पर पेंटिंग और निर्देश बोर्ड लगाने का काम हो रहा है। भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत अक्षरधाम मंदिर एनएच-9 से लोनी, बागपत, करौंदा (मुजफ्फरनगर), सहारनपुर होते हुए देहरादून तक 210 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे बनाया गया है। चार चरणों में इस एक्सप्रेसवे का निर्माण हुआ है। इस पर वाहनों के लिए 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड निर्धारित है। घुमाव वाले स्थानों पर स्पीड 85 किमी प्रतिघंटा तक रहेगी। पिछले महीने ही दिल्ली से बागपत ईपीई तक इस एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा ट्रायल के लिए खोला गया था।

देहरादून पहुुंचने का समय आधा हो जाएगा

1. दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के निर्माण पर 12 हजार करोड़ रुपये खर्च हुए। 210 किलोमीटर लंबाई।

2. दिल्ली से बागपत तक एक्सप्रेसवे का 31.6 किलोमीटर का हिस्सा पहले ही खोला जा चुका।

3. एक्सप्रेसवे खुलने के बाद दिल्ली से देहरादून पहुंचने का समय आधा हो जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।