bahadurgarh shoe factory fire breaks some people burned to death बहादुरगढ़ की जूता फैक्ट्री में भीषण आग; 2 की जिंदा जलकर मौत, एक छत से कूदा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

बहादुरगढ़ की जूता फैक्ट्री में भीषण आग; 2 की जिंदा जलकर मौत, एक छत से कूदा

बहादुरगढ़ की एक जूता फैक्ट्री में गुरुवार सुबह भीषण आग से दो कर्मचारियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। यूपी के रहने वाले ये दोनों मृतक चचेरे भाई थे। तीसरे कर्मचारी ने जान बचाने के लिए छत से छलांग लगा दी। 

Thu, 22 Jan 2026 11:03 AMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, चंडीगढ़
share
बहादुरगढ़ की जूता फैक्ट्री में भीषण आग; 2 की जिंदा जलकर मौत, एक छत से कूदा

बहादुरगढ़ में आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में स्थित जूतों की फैक्ट्री 817 में आज अल सुबह भीषण आग लग गई। आग में दो कर्मचारी जिंदा जल गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से झुलसे एक अन्य कर्मचारी आरिफ को उपचार के लिए बहादुरगढ़ के जेजे अस्पताल में भर्ती किया गया है। मृतकों की पहचान अब्दुल अतावारिस और शोएब के रूप में हुई है। वे उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के पाली कस्बे के रहने वाले थे और दोनों आपस में चचेरे भाई थे।

गहरी नींद में सोये थे

दोनों ही दो दिन पहले अपने गांव से बहादुरगढ़ काम पर लौटे थे। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को अल सुबह 4 बजे बहादुरगढ़ शहर के एमआईई पार्ट 1 में फैक्ट्री नंबर 817 उत्कर्ष इंटरप्राइजिज फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। फैक्ट्री के अंदर कर्मचारी सो रहे थे। इस अग्निकांड में सोएब और अतावली जिंदा जल गए।

जान बचाने को छत से लगाई छलांग

वहीं, आरिफ ने जान बचाने के लिए छत से छलांग लगा दी। उसके हाथ, पैर और सिर में चोट आई है। उसे गंभीर हालत में जेजे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आग लगने की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

शार्ट सर्किट से आग की आशंका

आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। शार्ट सर्किट से ही आग लगने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल भेज दिया गया है।

पहले भी हुई घटनाएं

उत्कर्ष इंटरप्राइजिज फैक्ट्री का मालिक दिल्ली के सुल्तानपुरी निवासी नितेश गुप्ता है। पुलिस मौके पर पहुंची और आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। एमआईई क्षेत्र की फैक्ट्रियों में पहले भी आग लगने की कई घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन यह हाल के दिनों का सबसे बड़ा हादसा है जिसमें दो लोगों की जान गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली की इस कॉलोनी में बुरे हालात; गलियों में 3 फीट पानी, बरसी कांग्रेस- VIDEO
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: पति की मौत को बताया था हार्ट अटैक, जांच में चाकू का घाव, पत्नी पर केस
ये भी पढ़ें:दिल्ली में 23 जनवरी को इन सड़कों पर वाहनों की एंट्री बैन, एक गलती पड़ेगी भारी

फायर सेफ्टी इंतजामों पर सवाल

करीब एक माह पहले भी एमआईई पार्ट-ए स्थित फ्री होल्ड प्लॉट में बनी एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई थी। फैक्ट्री में रखा कच्चा माल, तैयार जूते, मशीनें और अन्य सामान आग की भेंट चढ़ गया था। लगातार हो रही आग की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था और फायर सेफ्टी इंतजामों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

रिपोर्ट- मोनी देवी

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।