delhi tenant murder, affair suspicion accused confesses police दिल्ली में पत्नी से अफेयर के शक में किरायेदार की गला काटकर हत्या, थाने पहुंचकर कबूला जुर्म, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में पत्नी से अफेयर के शक में किरायेदार की गला काटकर हत्या, थाने पहुंचकर कबूला जुर्म

दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ कथित अवैध संबंध के शक में किरायेदार की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खून से सने कपड़ों में खुद थाने पहुंच गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया।

Wed, 29 April 2026 09:14 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में पत्नी से अफेयर के शक में किरायेदार की गला काटकर हत्या, थाने पहुंचकर कबूला जुर्म

दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ कथित अवैध संबंध के शक में किरायेदार की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खून से सने कपड़ों में खुद थाने पहुंच गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया।

आरोपी को पत्नी से अवैध संबंध का था शक

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान 35 वर्षीय वीरेंद्र के रूप में हुई है, जो इंदिरा कॉलोनी का निवासी है। मृतक की पहचान 29 वर्षीय कन्हैया के रूप में हुई है, जो वीरेंद्र के घर में किरायेदार के तौर पर रह रहा था। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, वीरेंद्र को शक था कि कन्हैया का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है। इसी शक ने धीरे-धीरे हिंसक रूप ले लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में 15मई से शुरू होगा ई-रिक्शा रजिस्ट्रेशन, न्यूनतम किराया का भी प्रस्ताव
ये भी पढ़ें:पैसे नहीं दिए तो मां की हत्या, प्रेमी संग नाबालिग बेटी ने रची साजिश

थाना जाकर बोला- किरायेदार की हत्या कर दी है

मंगलवार शाम करीब 4:20 बजे वीरेंद्र शालीमार बाग थाने पहुंचा। उसके कपड़ों पर खून के धब्बे थे। उसने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों से कहा कि उसने अपने किरायेदार की हत्या कर दी है। उसकी बात सुनकर पुलिस टीम तुरंत हरकत में आई और आरोपी को साथ लेकर मौके पर पहुंची।

झुग्गी में मिली सिर कटी लाश, हथियार भी बरामद

जब पुलिस इंदिरा कॉलोनी स्थित झुग्गी में पहुंची, तो अंदर का दृश्य भयावह था। कन्हैया का शव बिस्तर पर पड़ा था। उसका गला कटा हुआ था और शरीर पर चाकू के कई वार के निशान थे। मौके से हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने तुरंत इलाके को घेर लिया और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आतंकी हमलों के पीड़ितों को मुआवजा-सरकारी नौकरी की मांग, दिल्ली HC ने क्या कहा?
ये भी पढ़ें:पेट में दर्द हुआ तो 16 साल की लड़की निकली गर्भवती, नाबालिग लड़के पर रेप का आरोप

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वीरेंद्र लंबे समय से अपनी पत्नी और किरायेदार के रिश्ते को लेकर शक में था। इसी के चलते उसने गुस्से में आकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली है, जिसमें घटना के समय आरोपी की मौजूदगी की पुष्टि हुई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम और क्राइम टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

पुलिस ने आरोपी वीरेंद्र के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या से पहले की पूरी घटनाक्रम क्या रहा।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।