delhi swat commando kajal chaudhary murder case husband arrested home loan emi dispute 27 लाख के लोन की EMI और रोज के झगड़े... SWAT कमांडो की हत्या की इनसाइड स्टोरी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

27 लाख के लोन की EMI और रोज के झगड़े... SWAT कमांडो की हत्या की इनसाइड स्टोरी

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात SWAT कमांडो काजल चौधरी की उनके पति ने डंबल से वार कर हत्या कर दी। जांच में सामने आया कि 27 लाख रुपये के होम लोन की EMI और पारिवारिक विवाद को लेकर यह खूनी वारदात हुई।

Sun, 1 Feb 2026 10:02 AMAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
27 लाख के लोन की EMI और रोज के झगड़े... SWAT कमांडो की हत्या की इनसाइड स्टोरी

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात एक महिला SWAT कमांडो की हत्या मामले में नया मोड़ सामने आया है। पुलिस ने कमांडो काजल चौधरी की हत्या की गुत्थी सुलझा दी है। पुलिस जांच में यह साफ हो गया है कि यह हत्या महज गुस्से का नतीजा नहीं थी, बल्कि इसके पीछे 27 लाख रुपये का होम लोन और उसकी EMI का विवाद था। पुलिस के मुताबिक, जिस फ्लैट की किश्तें सुकून छीन रही थीं, उसी को लेकर हुए झगड़े ने काजल की जान ले ली।

27 लाख का लोन बना जी का जंजाल

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, काजल और उनके पति अंकुर ने द्वारका मोड़ इलाके में एक घर खरीदा था। इसके लिए दंपति ने 27 लाख रुपये का लोन लिया था। पुलिस का कहना है कि इसी लोन की किश्तें चुकाना दोनों के बीच भारी तनाव की वजह बन गया था। आरोपी पति अंकुर ने पूछताछ में बताया कि दोनों आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे, लेकिन काजल द्वारका वाले फ्लैट को खरीदने की जिद पर अड़ी थी।

फोन पर भाई सुन रहा था चीखें

घटना 22 जनवरी की रात की है। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के मोहन गार्डन स्थित घर में EMI और लोन को लेकर बहस इतनी बढ़ गई कि वह हिंसा में बदल गई। पुलिस ने बताया कि जिस वक्त अंकुर ने हमला किया, काजल अपने भाई से फोन पर बात कर रही थीं। बहस के दौरान गुस्से में आकर अंकुर ने जिम में इस्तेमाल होने वाले डंबल से काजल के सिर पर वार कर दिया। 24 साल की काजल 4 महीने की गर्भवती थीं। 5 दिन तक अस्पताल में लड़ने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।

delhi

अलग रहना चाहती थीं काजल

सिर्फ EMI ही नहीं, इस झगड़े की एक वजह ससुराल में क्लेश भी था। सूत्रों के मुताबिक, काजल पति के परिवार से अलग रहना चाहती थीं। काजल के परिवार का आरोप है कि शादी के तुरंत बाद से ही उसे दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। आरोपी पति का दावा है कि काजल अपने परिवार की भी आर्थिक मदद करती थी और पुराने लोन भी चुका रही थी, जिससे उन पर बोझ बढ़ गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अचानक वार से बेसुध हुई काजल, वरना SWAT कमांडो…, जानें कैसी होती है ट्रेनिंग
ये भी पढ़ें:कमांडो होने के बावजूद मार डाला; काजल की पीट-पीटकर हत्या पर क्या बोलीं किरण बेदी
ये भी पढ़ें:शादी के पहले दिन से ही पति करता था कलह... SWAT कमांडो काजल की मां ने क्या बताया
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।