Delhi Shia Muslim community holds protest in Jor Bagh after Khamenei death दिल्ली में इजरायल का विरोध, सड़कों पर उतरे शिया मुसलमान; जोर बाग में जोरदार प्रदर्शन, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में इजरायल का विरोध, सड़कों पर उतरे शिया मुसलमान; जोर बाग में जोरदार प्रदर्शन

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के विरोध में दिल्ली के शिया मुसलमान सड़कों पर उतरे। शिया मुस्लिम समुदाय ने शुक्रवार को राजधानी के जोर बाग इलाके में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के पोस्टर जलाए।

Fri, 6 March 2026 06:23 PMSubodh Kumar Mishra एएनआई, नई दिल्ली
share
दिल्ली में इजरायल का विरोध, सड़कों पर उतरे शिया मुसलमान; जोर बाग में जोरदार प्रदर्शन

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के विरोध में दिल्ली के शिया मुसलमान सड़कों पर उतरे। शिया मुस्लिम समुदाय ने शुक्रवार को राजधानी के जोर बाग इलाके में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के पोस्टर जलाए।

इसी बीच, ईरान के सर्वोच्च नेता के निधन के बाद शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित ईरान दूतावास में शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास ने अपना झंडा आधा झुका दिया।

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई को श्रद्धांजलि अर्पित करने और शोक की इस घड़ी में ईरान के लोगों के प्रति अपना समर्थन दिखाने के लिए बड़ी संख्या में लोग हैदराबाद स्थित ईरान के वाणिज्य दूतावास पहुंचे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विधानसभा ने केजरीवाल की मांग ठुकराई, आप प्रमुख की अज्ञानता पर आश्चर्य जताया
ये भी पढ़ें:दिल्ली मेट्रो की नई उड़ान, विदेशों में काम हासिल करने के लिए बनाई नई कंपनी

ईरान के उप वाणिज्य दूतावास मोहसिन मोघद्दमी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज हमने उन भारतीय नागरिकों के लिए शोक पुस्तिका खोली है जो हमारे महान शहीद, प्रिय खामेनेई से प्रेम करते हैं, ताकि वे आकर ईरानी जनता और अयातुल्ला खामेनेई को श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें।

इससे पहले बुधवार को श्रीनगर में शिया समुदाय ने खामेनेई की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। बांदीपोरा और रामबन में भी प्रदर्शन हुए। रामबन में प्रदर्शनों के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला भी जलाया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली मेट्रो की नई उड़ान, विदेशों में काम हासिल करने के लिए बनाई नई कंपनी
ये भी पढ़ें:दिल्ली में गाड़ी को लेकर ऐसा विवाद, मेजर की गर्भवती पत्नी से कर डाली मारपीट

बांदीपोरा में प्रदर्शनकारियों ने दिवंगत धर्मगुरु की तस्वीरें लेकर इस घटना पर शोक और निंदा व्यक्त की। इससे पहले, ईरान के सर्वोच्च नेता की हत्या के विरोध में बुडगाम और श्रीनगर में भी इसी तरह के प्रदर्शन किए गए थे।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।