Delhi Parking dispute Major Pregnant Wife Beaten दिल्ली में गाड़ी खड़ी करने को लेकर ऐसा विवाद, मेजर की गर्भवती पत्नी से कर डाली मारपीट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में गाड़ी खड़ी करने को लेकर ऐसा विवाद, मेजर की गर्भवती पत्नी से कर डाली मारपीट

दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में दो महीने की गर्भवती महिला के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। महिला मेजर की पत्नी हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Fri, 6 March 2026 06:48 AMAditi Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में गाड़ी खड़ी करने को लेकर ऐसा विवाद, मेजर की गर्भवती पत्नी से कर डाली मारपीट

दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में दो महीने की गर्भवती महिला के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। महिला मेजर की पत्नी हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला के पति जोधपुर में तैनात

पुलिस के अनुसार, मीनाक्षी अपने परिवार के साथ धर्मपुरा स्थित अनेजा हाउस के पास रहती हैं। उनके पति भारतीय सेना में मेजर हैं और वर्तमान में जोधपुर में तैनात हैं। मीनाक्षी इन दिनों गर्भवती हैं और अपने मायके में परिजनों से मिलने के लिए नजफगढ़ आई थीं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी कार गली में खड़ी की थी, जिस पर पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग आपत्ति जता रहे थे। आरोप है कि एक मार्च की शाम करीब 7:20 बजे जब वह अपने माता-पिता के घर पहुंचीं तो पड़ोसी उनकी कार के पास आ गए और टायर पंचर करने लगे।

विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। मीनाक्षी का आरोप है कि इसी दौरान शौर्य वशिष्ठ ने उनका कॉलर पकड़ लिया और मारपीट की कोशिश की। अन्य आरोपियों ने भी धक्का-मुक्की की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सावधान! ट्रेन के AC कोच में अवैध और वेटिंग टिकट यात्रियों को पकड़ेंगे AI कैमरे
ये भी पढ़ें:अरविंद केजरीवाल फांसी घर मामले में आज होंगे पेश, आतिशी बोलीं- हिम्मत है तो…
ये भी पढ़ें:‘रिश्ता शादी जैसा, बस कानून…’; लिव-इन रिलेशन पर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम फैसला

सभी पहलुओं की हो रही जांच

घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी। नजफगढ़ थाना पुलिस ने शौर्य वशिष्ठ, प्रतीक शर्मा, कमलेश और वसुंधा वशिष्ठ के खिलाफ बीएनएस की धारा 79, 351 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।