Delhi Scorpio Accident: after death, acceptance letter arrives from University of Manchester मौत के बाद घर आया इंग्लैंड से MBA करने का ऑफर, दिल्ली स्कॉर्पियो कांड में साहिल ने गंवाई थी जान, Ncr Hindi News - Hindustan
More

मौत के बाद घर आया इंग्लैंड से MBA करने का ऑफर, दिल्ली स्कॉर्पियो कांड में साहिल ने गंवाई थी जान

हादसे में जान गंवाने के कुछ दिन बाद उनके घर पर University of Manchester से MBA में एडमिशन के लिए एडमिशन का ऐक्सेप्टेंस लेटर पहुंचा, जिसका वो बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन, अब इसका क्या फायदा… साहिल की मौत ने पूरे परिवार के सपनों को तोड़ दिया है।

Wed, 18 Feb 2026 06:53 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
मौत के बाद घर आया इंग्लैंड से MBA करने का ऑफर, दिल्ली स्कॉर्पियो कांड में साहिल ने गंवाई थी जान

दिल्ली में रहने वाले 23 साल के साहिल धनशेरा अब इस दुनिया में नहीं है। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक होनहार लड़के को दुनिया से छीन लिया। हादसे में जान गंवाने के कुछ दिन बाद उनके घर पर University of Manchester से MBA में एडमिशन के लिए एडमिशन का ऐक्सेप्टेंस लेटर पहुंचा, जिसका वो बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन, अब इसका क्या फायदा… साहिल की मौत ने पूरे परिवार के सपनों को तोड़ दिया है।

17 साल का नाबालिग चला रहा था गाड़ी

3 फरवरी को साहिल अपनी मां इन्ना मकान के कार्यालय की ओर मोटरसाइकिल से जा रहा था, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार कार 17 वर्षीय नाबालिग चला रहा था, जिसके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। गंभीर रूप से घायल साहिल को इंदिरा गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान में सरकारी स्कूल में रॉड से लटके मिले लड़का-लड़की के शव
ये भी पढ़ें:गुजरात में पेड़ से टकराई शराब से भरी कार, 2 लोगों की मौत, 677 बोतलें बरामद

विदेश जाकर MBA करने वाला था बेटा

इन्ना सिंगल मदर हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, वो बताती हैं कि 14 फरवरी को उन्हें बेटे के विदेशी विश्वविद्यालय से एडमिशन होने का पत्र मिला, लेकिन तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था। साहिल ने एमबीए के लिए कई विदेशी विश्वविद्यालयों में आवेदन किया था। परिवार को उम्मीद थी कि वह पढ़ाई के जरिए आर्थिक स्थिति सुधार पाएगा।

साहिल के सारे सपने रह गए अधूरे

साहिल के दोस्तों के अनुसार वह बेहद मेहनती और जिम्मेदार युवक था। वह पढ़ाई के साथ दो पार्ट-टाइम नौकरियां कर रहा था और अपनी मां के रियल एस्टेट काम में भी हाथ बंटाता था। उसके कमरे की दीवारों पर लिखे ‘ड्रीम’ और ‘2025 will be my $10,00,000 year’ जैसे वाक्य उसकी महत्वाकांक्षा की गवाही देते हैं। परिवार न्याय की मांग कर रहा है और मामले की जांच जारी है।

आरोपी नाबालिग लड़के को मिल गई जमानत

पुलिस ने बताया कि नाबालिग चालक को हिरासत में लेकर जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे ऑब्जर्वेशन होम भेजा गया। बाद में बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने के लिए उसे अंतरिम जमानत दे दी गई।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।