Delhi reels under heatwave for fourth consecutive day, IMD issues orange alert दिल्ली में लगातार चौथे दिन हीटवेव, अगले 7 दिन भी राहत नहीं; IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में लगातार चौथे दिन हीटवेव, अगले 7 दिन भी राहत नहीं; IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले सात दिनों तक दिल्ली में लू का असर जारी रह सकता है और तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। भीषण गर्मी को देखते हुए दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Thu, 21 May 2026 07:32 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में लगातार चौथे दिन हीटवेव, अगले 7 दिन भी राहत नहीं; IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी

दिल्ली में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। राजधानी में लगातार चौथे दिन हीटवेव की स्थिति बनी रही और मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि फिलहाल लोगों को राहत मिलने की उम्मीद बेहद कम है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले सात दिनों तक दिल्ली में लू का असर जारी रह सकता है और तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। भीषण गर्मी को देखते हुए दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

लगातार बढ़ रहा तापमान, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ नहीं

गुरुवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.2 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं दिन में भी तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल रखा। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में फिलहाल कोई सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ नहीं है। इसी वजह से राजस्थान और आसपास के इलाकों से आने वाली गर्म और शुष्क हवाएं दिल्ली-एनसीआर का तापमान लगातार बढ़ा रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में छाया Heat Stroke का साया! क्यों मानी जाती मेडिकल इमरजेंसी?

दिल्ली की रातें भी झुलसा रही, टूटा 14 साल की रिकॉर्ड

दिल्ली में अब सिर्फ दिन ही नहीं, रातें भी लोगों को राहत नहीं दे रहीं। गुरुवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.2 डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, मई महीने में इससे ज्यादा गर्म रात आखिरी बार 26 मई 2012 को दर्ज हुई थी, जब न्यूनतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस था। यानी दिल्ली ने करीब 14 साल की सबसे गर्म मई रातों में से एक झेली है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रात में तापमान ज्यादा रहने से शरीर को गर्मी से उबरने का मौका नहीं मिल पाता, जिससे हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली एयरपोर्ट पर Ebola Virus को लेकर अलर्ट! इन देशों के यात्रियों पर पैनी नजर

बढ़ा हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी बढ़ना चिंता की बात है। रात में तापमान ज्यादा रहने से शरीर को गर्मी से उबरने का समय नहीं मिल पाता। इसका असर खास तौर पर बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीमार लोगों पर ज्यादा पड़ता है। लगातार गर्म मौसम रहने से हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा भी बढ़ गया है।

दिल्ली के कई इलाकों में लोगों को सुबह से ही गर्म हवाओं का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय सड़कें लगभग सुनसान नजर आईं। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकलते दिखे। गर्मी से बचने के लिए लोग छाते, गमछे और पानी की बोतलों का सहारा लेते नजर आए।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।