delhi police two personnel arrested suspended for robbing up businessman रक्षक ही बने भक्षक; UP के कारोबारी से लाखों की लूट, दिल्ली पुलिस के 2 जवान अरेस्ट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

रक्षक ही बने भक्षक; UP के कारोबारी से लाखों की लूट, दिल्ली पुलिस के 2 जवान अरेस्ट

दिल्ली पुलिस ने यूपी के एक कारोबारी से 8.4 लाख लूटने के आरोप में दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर सस्पेंड कर दिया है। आरोपियों ने पीड़ित को डराकर पैसे छीने थे। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Wed, 1 April 2026 08:48 PMKrishna Bihari Singh पीटीआई, नई दिल्ली
share
रक्षक ही बने भक्षक; UP के कारोबारी से लाखों की लूट, दिल्ली पुलिस के 2 जवान अरेस्ट

दिल्ली पुलिस के दो जवानों, सब-इंस्पेक्टर महावीर और कांस्टेबल विक्की को एक कारोबारी से 8.4 लाख रुपये लूटने के आरोप में सस्पेंड कर गिरफ्तार कर लिया गया है। यूपी के जालौन निवासी दीपक सोनी सोना खरीदने दिल्ली आए थे जहां अनिल नामक व्यक्ति ने उन्हें अजमल खान पार्क बुलाया। इसके बाद वहां तैनात इन पुलिसकर्मियों ने दीपक सोनी को नकली नोटों का तस्कर बताकर डराया और उनसे लाखों रुपये छीन लिए। शिकायत के बाद हुई जांच में आरोप सही पाए गए और दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

आरोपी सस्पेंड, गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने बुधवार को बताया कि मध्य दिल्ली में अजमल खान पार्क के पास उत्तर प्रदेश के जालौन निवासी कारोबारी दीपक सोनी से 8.4 लाख रुपये लूटने के आरोप में देश बंधु गुप्ता रोड पुलिस स्टेशन में तैनात आरोपी सब-इंस्पेक्टर महावीर और कांस्टेबल विक्की को सस्पेंड कर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को 30 मार्च को गिरफ्तार किया गया। उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। दीपक सोनी 24 मार्च को दिल्ली आए थे।

नकली नोटों का तस्कर बता जेल भेजने की धमकी

पुलिस ने बताया कि घटना वाले दिन आरोपी अनिल, कारोबारी दीपक सोनी को अजमल खान पार्क के पास ले गया। वहां कथित तौर पर दो पुलिसकर्मी पहुंचे। आरोपी जबरदस्ती कार में घुस गए और दीपक सोनी को धमकाने लगे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दीपक सोनी ने आरोप लगाया है कि दोनों आरोपियों ने उनके पास मौजूद 10.4 लाख रुपये की नकदी का वीडियो बनाया। आरोपियों ने दीपक को नकली नोटों का तस्कर बताकर जेल भेजने की धमकी दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हनुमान जयंती से पहले हाई अलर्ट पर दिल्ली; पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा कड़ी

8.4 लाख रुपये लेकर फरार

अपनी शिकायत में दीपक सोनी ने कहा है कि आरोपी 8.4 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। यह शिकायत 25 मार्च को पुलिस उपायुक्त (मध्य) के कार्यालय पहुंची। इसके बाद इस शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की गई। आरोपों की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल विभागीय कार्रवाई के आदेश जारी किए। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए एक प्रारंभिक जांच शुरू की गई। जांच के दौरान शिकायतकर्ता कारोबारी के आरोप सही पाए गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली पुलिस में भारी वैंकेसी; 14,000 पद खाली; ACP स्तर के पदों पर 44% की कमी

आरोपी अनिल की तलाश

इसके बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की गई। आरोपियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि डीबीजी रोड पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(4) (लूट), 127(1) (गलत तरीके से रोकना), और 3(4) (साझा इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि उस आरोपी अनिल का पता लगाने की कोशिशें जारी हैं जिसने कारोबारी दीपक सोनी को दिल्ली बुलाया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धमकी के ई-मेल क्यों भेजता था पूर्व असिस्टेंट प्रोफेसर? दिल्ली पुलिस का खुलासा
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।