Delhi Police issues traffic advisory for Hanuman Jayanti हनुमान जयंती पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, इन रास्तों से बचकर निकलें; कई रूट भी डायवर्ट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

हनुमान जयंती पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, इन रास्तों से बचकर निकलें; कई रूट भी डायवर्ट

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शहर में हनुमान जयंती समारोहों से पहले एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें बताया गया है कि रिंग रोड पर मरघट वाले हनुमान मंदिर के पास ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है। इसमें कहा गया है कि 2 अप्रैल को पूरे दिन के लिए ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा।

Thu, 2 April 2026 09:51 AMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
हनुमान जयंती पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, इन रास्तों से बचकर निकलें; कई रूट भी डायवर्ट

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शहर में हनुमान जयंती समारोहों से पहले एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें बताया गया है कि रिंग रोड पर मरघट वाले हनुमान मंदिर के पास ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है। इसमें कहा गया है कि 2 अप्रैल को पूरे दिन के लिए ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा।

एडवाइजरी के मुताबिक, मुख्य इलाकों में रेल छत्ता चौक, सुभाष कट, जीपीओ चौक, केला घाट और आयरन ब्रिज शामिल हैं। एडवाइजरी में यात्रियों से अपने रूट पहले से प्लान करने का आग्रह किया गया है। खासकर उन लोगों से जो आईएसबीटी और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे हैं। एडवाइजरी के अनुसार, भगवान श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर मरघट वाले हनुमान मंदिर और उसके आसपास कई जुलूस और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इसे देखते हुए कई मुख्य सड़कों पर ट्रैफ़िक प्रभावित रहेगा। इनमें रिंग रोड (शांति वन से आईएसबीटी कश्मीरी गेट) के दोनों कैरिजवे, श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग (हनुमान मंदिर से पुल मिठाई), लोथियन रोड (छत्ता रेल चौक से कश्मीरी गेट मेट्रो) और नेताजी सुभाष मार्ग (छत्ता रेल चौक से दिल्ली गेट) शामिल हैं। इसके अलावा, निषाद राज मार्ग (शांति वन से सुभाष कट तक) और बुलेवार्ड रोड (आईएसबीटी से बर्फखाना चौक तक) भी प्रभावित होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-NCR की 462 फैक्टरियों पर होगी कार्रवाई, प्रदूषण रोकने में नाकाम

वाहनों की आवाजाही को सुचारू बनाए रखने के लिए रेल चट्टान चौक, सुभाष कट, जीपीओ चौक, केला घाट, आयरन ब्रिज और बुलेवार्ड रोड से लोथियन रोड टी-पॉइंट पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किए जाएंगे।

ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वे प्रभावित इलाकों से होकर गैर-जरूरी यात्रा करने से बचें और अपनी यात्रा की योजना पहले से ही बना लें। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी जाने वाले यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना उसी हिसाब से बनाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में स्कूल के लिए एक रुपये में मिली जमीन पर करोड़ों का कर्ज लिया

इसके अलावा, यात्रियों को यह भी सलाह दी गई है कि वे सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें। इसमें दिल्ली मेट्रो और बसें शामिल हैं। साथ ही ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया गया है।

इस बीच, दिल्ली पुलिस ने हनुमान जयंती से पहले उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में सुरक्षा और ट्रैफिक के व्यापक इंतजाम किए हैं। अधिकारियों के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया है कि जहांगीरपुरी जैसे संवेदनशील इलाकों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

पुलिस के एक बयान के अनुसार, जहांगीरपुरी में उत्सवों को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए एक बहु-स्तरीय सुरक्षा योजना लागू की गई है। यहां अतीत में इसी तरह के मौकों पर तनाव देखा गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में फिर बदलने वाला है मौसम, कल से 3 दिन तेज हवा के साथ बारिश भी
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।