delhi weather update three days rain forecast with strong winds from tomorrow दिल्ली में फिर बदलने वाला है मौसम, कल से 3 दिन तेज हवा के साथ बारिश भी; IMD का येलो अलर्ट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में फिर बदलने वाला है मौसम, कल से 3 दिन तेज हवा के साथ बारिश भी; IMD का येलो अलर्ट

दिल्ली में एकबार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली के मौसम पर शुक्रवार से फिर एक पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने को मिलेगा। इसके चलते तेज हवा के साथ बूंदाबांदी होगी और अधिकतम तापमान में गिरावट का रुख बना रहेगा।

Thu, 2 April 2026 05:20 AMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में फिर बदलने वाला है मौसम, कल से 3 दिन तेज हवा के साथ बारिश भी; IMD का येलो अलर्ट

दिल्ली में एकबार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली के मौसम पर शुक्रवार से फिर एक पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने को मिलेगा। इसके चलते तेज हवा के साथ बूंदाबांदी होगी और अधिकतम तापमान में गिरावट का रुख बना रहेगा।

वातावरण में अब भी नमी

दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में बुधवार सुबह से हल्के बादलों की आवजाही बनी रही। बादलों की मौजूदगी कम हुई तो तेज धूप निकल आई। हालांकि, एक दिन पहले तेज हवा के साथ हुई बारिश के चलते अब भी वातावरण में काफी नमी बनी हुई है। इसके चलते अधिकतम तापमान में तेज इजाफा नहीं हुआ। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2 डिग्री कम है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली के हरी नगर में बच्ची की हत्या का आरोप, पुलिस ने रोका अंतिम संस्कार

आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार को हल्के बादलों की आवाजाही के बीच तेज धूप निकली रहेगी। इससे तापमान में इजाफा होगा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री के बीच रह सकता है।

शनिवार के लिए येलो अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार से दिल्ली के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। शुक्रवार, शनिवार और रविवार को तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्राइवेट स्कूलों की मनमानी खत्म, पेरेंट कहीं से भी खरीद सकेंगे किताबें-ड्रेस

AQI मध्यम श्रेणी में रहा

बुधवार को औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 113 अंक रहा। इस स्तर की हवा को मध्यम श्रेणी में रखा जाता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मानकों के अनुसार, 0-50 के AQI को 'अच्छा', 51-100 को 'संतोषजनक', 101-200 को 'मध्यम', 201-300 को 'खराब', 301-400 को 'बहुत खराब' और 401-500 को 'गंभीर' माना जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोमनाथ भारती की पत्नी को झटका, वित्तमंत्री सीतारमण के खिलाफ दायर शिकायत खारिज
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।