Delhi Police Crime Branch encounter Asad gang in Usmanpur 3 criminals shot including gang leader दिल्ली पुलिस ने किया असद गैंग का एनकाउंटर, सरगना समेत 3 को लगी गोली; बाल-बाल बचा एक SI, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली पुलिस ने किया असद गैंग का एनकाउंटर, सरगना समेत 3 को लगी गोली; बाल-बाल बचा एक SI

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में गुरुवार देर रात दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच और असद गैंग के बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की तरफ से की गई गोलीबारी में पैर में गोली लगने से 3 बदमाश घायल हो गए।

Fri, 13 Feb 2026 08:12 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली पुलिस ने किया असद गैंग का एनकाउंटर, सरगना समेत 3 को लगी गोली; बाल-बाल बचा एक SI

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में गुरुवार देर रात क्राइम ब्रांच (शकरपुर यूनिट) और हथियारबंद बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। इस दौरान पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में तीन बदमाशों के पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में गैंग का सरगना असद भी शामिल है। इस मुठभेड़ के दौरान एक सब-इंस्पेक्टर (एसआई) को भी गोली छूते हुए निकल गई, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने के कारण वह सुरक्षित बच गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली पुलिस ने देशभर से 2 दिन में साढ़े 6 हजार से ज्यादा जालसाज पकड़े

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली थी कि मेरठ के कुख्यात असद गैंग का सरगना अपने दो साथियों के साथ उस्मानपुर इलाके में आने वाला है। सूचना के आधार पर टीम ने इलाके में घेराबंदी कर ट्रैप लगाया गया। देर रात एक बाइक पर सवार तीन संदिग्धों को आते देख पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया और सरेंडर करने के लिए चेतावनी दी गई।

घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

इस बीच, खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और उन्हें मौके पर ही दबोच लिया गया। घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली पुलिस के सिपाही का होगा प्रमोशन? एक अंक की लड़ाई में 18 साल बाद बनी कमेटी

मेरठ में हत्या के केस में वॉन्टेड थे तीनों बदमाश

पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी मेरठ में हुई एक हत्या के मामले में वॉन्टेड थे। उन्होंने आपसी रंजिश के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। तीनों बदमाशों पर विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस इनके आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने के साथ ही आगे की जांच कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लॉरेंस गैंग ने कराई थी बवाना में कारोबारी की हत्या, सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।