दिल्ली में 8 नया फुट ओवर ब्रिज बनेगा, सरकार ने मंजूरी दी; इन इलाकों को फायदा होगा
दिल्ली सरकार ने 8 नए ओवर ब्रिज बनाने को मंजूरी दी है। ये एफओबी उन जगहों पर बनाए जा रहे हैं, जहां सुरक्षा की चिंता सबसे ज्यादा है। इसके बनने से ट्रैफिक फ्लो आसान होगा और पैदल चलने वालों के लिए सुरक्षित रास्ता मिलेगा।

दिल्ली सरकार ने 8 नए ओवर ब्रिज बनाने को मंजूरी दी है। ये एफओबी उन जगहों पर बनाए जा रहे हैं, जहां सुरक्षा की चिंता सबसे ज्यादा है। इसके बनने से ट्रैफिक फ्लो आसान होगा और पैदल चलने वालों के लिए सुरक्षित रास्ता मिलेगा।
अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि पीडब्ल्यूडी ने पैदल चलने वालों की सुरक्षा और आवाजाही को बेहतर बनाने के लिए शहर में 8 जगहों पर फुट ओवर ब्रिज बनाने की मंजूरी दे दी है। इन जगहों में मधुबन चौक, वेलकम-कट (जीटी रोड), शाहबाद डेयरी, बेर सराय मार्केट, लाल बहादुर शास्त्री संस्कृत विद्यापीठ, ओखला सब्जी मंडी, जनकपुरी जीवन पार्क बस स्टैंड और माता चानन देवी अस्पताल शामिल हैं।
पीडब्ल्यूडी मंत्री वर्मा ने कहा कि दिल्ली के विकास के लिए आधुनिक समाधान जरूरी हैं। सड़क पार करते समय किसी को भी अपनी जान जोखिम में नहीं डालनी चाहिए। ये फुट ओवर ब्रिज ठीक उन जगहों पर बनाए जा रहे है जहां सुरक्षा की चिंता सबसे ज्यादा है। इससे ट्रैफिक फ्लो आसान होगा और पैदल चलने वालों के लिए सुरक्षित रास्ता मिलेगा। वर्मा ने पहले सभी विधायकों को चिट्ठी लिखकर उनके इलाकों में ट्रैफिक जाम कम करने के लिए सुझाव मांगे थे।
उन्होंने कहा कि हम धीमे इंफ्रास्ट्रक्चर के कल्चर से दूर जा रहे हैं। मंजूर किए गए फुट ओवर ब्रिज का कंस्ट्रक्शन फरवरी 2026 तक शुरू हो जाएगा और प्रोजेक्ट तय समय सीमा में पूरे हो जाएंगे। अब जवाबदेही और काम के स्पीड पर कोई समझौता नहीं होगा।
मंत्री ने सभी संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिया कि वे तालमेल बिठाकर काम करें ताकि साइट की तैयारी, यूटिलिटी शिफ्टिंग और अप्रूवल पर एक साथ और बिना किसी रुकावट के काम आगे बढ़े।




साइन इन