delhi cm rekha gupta inaugurated development projects worth over rs 135 crore in mehrauli दिल्ली के महरौली की बदलेगी तस्वीर, 235 करोड़ का फंड मंजूर; होंगे ये विकास कार्य, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली के महरौली की बदलेगी तस्वीर, 235 करोड़ का फंड मंजूर; होंगे ये विकास कार्य

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महरौली में 135 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। इसके तहत सड़कों, पार्कों, जिम और सामुदायिक भवनों का सुधार होगा। सरकार ने क्षेत्र के लिए कुल 235 करोड़ का फंड मंजूर किया है। 

Sat, 31 Jan 2026 06:40 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली के महरौली की बदलेगी तस्वीर, 235 करोड़ का फंड मंजूर; होंगे ये विकास कार्य

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महरौली विधानसभा क्षेत्र में 135 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन कार्यों में सड़कों की मरम्मत, चौपालों का जीर्णोद्धार, नए सामुदायिक भवन, सार्वजनिक शौचालय और पार्कों का सौंदर्यीकरण शामिल है। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने महरौली के लिए कुल 235 करोड़ रुपये का फंड मंजूर किया है ताकि बुनियादी सुविधाओं को सुधारा जा सके। योजनाओं में सड़कों की मरम्मत, मल्टी लेवल पार्किंग और आधुनिक अस्पतालों का निर्माण शामिल हैं।

होंगे ये विकास के काम

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार ने पहली बार यह तय किया है कि हर विधानसभा क्षेत्र में विकास के लिए पैसों की कमी न हो। महरौली विधानसभा में आज 135 करोड़ रुपये से ज्यादा के कामों की शुरुआत कर नागरिक सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। इन प्रोजेक्ट्स के तहत सड़कें दोबारा बनाई जाएंगी। पुराने सामुदायिक भवनों का सुधार होगा। नए शौचालय, सुंदर पार्क, बच्चों के लिए झूले और बुजुर्गों के लिए ओपन जिम बनाए जा रहे हैं।

235 करोड़ का फंड मंजूर

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि महरौली केवल एक विधानसभा क्षेत्र नहीं है बल्कि यह दिल्ली की पुरानी संस्कृति और इतिहास का जीता-जागता उदाहरण है। मां योगमाया मंदिर, गुरुद्वारा, लौह स्तंभ, आर्कियोलॉजिकल पार्क और कई पुरानी इमारतों वाली यह जगह हजारों साल पुराने इतिहास की गवाह रही है। महरौली विधानसभा के लिए लगभग 235 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इस पैसे से पीडब्ल्यूडी, सिंचाई विभाग, दिल्ली जल बोर्ड और डुसिब जैसे विभाग मिलकर सही तरीके से विकास के काम पूरे कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली पुलिस ने पकड़ी 31 किलो अल्प्राजोलम टैबलेट; हिमाचल में बनता था यह जहर
ये भी पढ़ें:सोनम वांगचुक की तबीयत खराब, एम्स जोधपुर ले जाए गए; SC जाएगी मेडिकल रिपोर्ट
ये भी पढ़ें:दिल्ली मौसम विभाग ने बदला पूर्वानुमान, कल तेज हवा के साथ बारिश का येलो अलर्ट

अस्पताल, पार्किंग और खेल का मैदान भी बनेगा

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भरोसा दिया कि महरौली के विकास के लिए जरूरी प्रोजेक्ट्स को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित बदरपुर-महरौली एलिवेटेड रोड से ट्रैफिक की समस्या कम होगी। इसके अलावा पार्किंग, 100 से 200 बेड का अस्पताल, खेल का मैदान और सामुदायिक भवन बनाने पर भी जोर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री के अनुसार इन कार्यों से स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र का तेजी से विकास होगा।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।