अपराधियों को बचाने का लगाया था आरोप, वायरल वीडियो के बाद अधिकारी लाइन हाजिर; दिल्ली पुलिस का बड़ा ऐक्शन
सोशल मीडिया पर हाल ही में एक पुलिस अधिकारी का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें आरोप लगाते नजर आ रहे थे कि अपराधियों और नशे के कारोबारियों को राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते छोड़ दिया जाता है।

सोशल मीडिया पर हाल ही में एक पुलिस अधिकारी का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें आरोप लगाते नजर आ रहे थे कि अपराधियों और नशे के कारोबारियों को राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते छोड़ दिया जाता है। आम आदमी पार्टी ने भी इस वीडियो को शेयर किया था और दावा किया था कि ये दिल्ली पुलिस के एसएचओ हैं। अब इस वायरल वीडियो पर दिल्ली पुलिस ने सख्त ऐक्शन लिया है और पुलिस अधिकारी को उसकी पोस्ट से हटा दिया गया है। उन्हें 'लाइन हाजिर' भी कर दिया गया है।
दिल्ली के उत्तर-पश्चिम जिले की डीसीपी आकांक्षा यादव ने कहा, सोशल मीडिया पर भारत नगर पुलिस स्टेशन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक पुलिस अधिकारी आरोप लगा रहा है कि राजनीतिक प्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के कारण अपराधियों और नशीले पदार्थों और अन्य अपराधों में शामिल लोगों को बरी कर दिया जाता है।
उन्होंने कहा, मैं स्पष्ट करना चाहती हूं कि एक सार्वजनिक वार्ता के दौरान, अशोक विहार के एटीओ इंस्पेक्टर राजीव, जो भारत नगर के एसएचओ का कार्यभार संभाल रहे थे, ने एक गैरजिम्मेदाराना टिप्पणी की है जो तथ्यात्मक रूप से गलत है और किसी भी तरह से दिल्ली पुलिस के रुख को नहीं दर्शाती।
उन्होंने आगे कहा, पुलिस अधिकारी ने यह बयान अपनी व्यक्तिगत क्षमता में दिया है, और दिल्ली पुलिस ने इसका संज्ञान लेते हुए उन्हें तत्काल उनके पद से हटा दिया है और उन्हें लाइन हाजिर किया गया है है, और नियमों और विनियमों के अनुसार जो भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
आप नेता सौरभ भारद्वाज ने भी शेयर किया था वीडियो
दिल्ली आम आदमी पार्टी के मुखिया सौरभ भारद्वाज ने भी वीडियो शेयर किया था। उन्होंने कहा, एडिशनल एसएचओ - हम लोग इनको (नशे के कारोबारी और अपराधियों को ) पकड़ते हैं तो CM से ऑर्डर आता और इन्हें छोड़ना पड़ जाता है , हमारे हाथ कटे हुए हैं ।CM रेखा गुप्ता के संरक्षण में नशा और अपराध चल रहा है । ये खुलासा ख़ुद पुलिस अधिकारी कर रहे हैं




साइन इन