Delhi Nandu Gang Sharpshooter arrested by delhi police दिल्ली पुलिस ने दबोचा नंदू गैंग का खतरनाक शार्पशूटर, जेल से छूटते ही फिर बना रहा था गैंग से संपर्क, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली पुलिस ने दबोचा नंदू गैंग का खतरनाक शार्पशूटर, जेल से छूटते ही फिर बना रहा था गैंग से संपर्क

दिल्ली के द्वारका जिला स्पेशल स्टाफ ने कुख्यात कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग के एक खतरनाक शार्प शूटर को गिरफ्तार किया है। 26 साल के आरोपी की पहचान लकी उर्फ भवानी के तौर पर हुई है, जो मूल रूप से हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले का रहने वाला है।

Sat, 14 March 2026 07:30 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली पुलिस ने दबोचा नंदू गैंग का खतरनाक शार्पशूटर,  जेल से छूटते ही फिर बना रहा था गैंग से संपर्क

दिल्ली के द्वारका जिला स्पेशल स्टाफ ने कुख्यात कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग के एक खतरनाक शार्प शूटर को गिरफ्तार किया है। 26 साल के आरोपी की पहचान लकी उर्फ भवानी के तौर पर हुई है, जो मूल रूप से हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले का रहने वाला है। द्वारका डीसीपी कुशल पाल सिंह ने बताया कि आरोपी लकी मुकदमों की सुनवाई से लगातार फरार चल रहा था। द्वारका कोर्ट ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करते हुए उसे भगोड़ा घोषित किया हुआ था।

लकी एक आदतन अपराधी है। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि पवन सहरावत के जरिए वह नंदू गैंग के संपर्क में आया। साल 2021 में कपिल सांगवान के इशारे पर ही उसने दिल्ली के उजवा गांव में विरोधी गुट के मनोज की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कांस्टेबल ने कटवाई दिल्ली पुलिस की नाक,नकली PCC बनाकर बेचने के आरोप में गिरफ्तार

इसके अलावा, उसने बिजवासन इलाके में रंगदारी वसूलने के लिए गोलीबारी की थी और पकड़ने गई पुलिस टीम पर भी गोलियां चलाई थीं। उसके खिलाफ दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में हत्या, हत्या के प्रयास और लूट के कुल आठ संगीन मामले दर्ज हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान युद्ध का साइड इफेक्ट, दिल्ली पुलिस कर्मियों को सिर्फ इमरजेंसी लीव

जेल से छूटते ही फिर बना रहा था गैंग से संपर्क

पुलिस के अनुसार, दिसंबर 2025 में राजस्थान की जयपुर जेल से बाहर आने के बाद लकी ने पैसों के लिए फिर से गैंग का रुख किया। वह अपने साथी धर्मेंद्र राणा से मिलने अंबाला जेल भी गया और कपिल सांगवान से दोबारा संपर्क साधने की कोशिश कर रहा था। लेकिन टीम को 11 मार्च को उसके गांव में छिपे होने की खुफिया जानकारी मिली। सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने हरियाणा पुलिस के साथ समन्वय कर गांव में छापेमारी की और उसे रंगे हाथ धर दबोचा। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद वापस जेल भेज दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान युद्ध का साइड इफेक्ट, दिल्ली पुलिस कर्मियों को सिर्फ इमरजेंसी लीव
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।