AAP Big Allegation on CM Rekha Gupta of running drug racket demand resignation 200 रुपए की पुड़िया देकर कराए जा रहे अपराध; AAP का CM रेखा गुप्ता पर बड़ा आरोप, Ncr Hindi News - Hindustan
More

200 रुपए की पुड़िया देकर कराए जा रहे अपराध; AAP का CM रेखा गुप्ता पर बड़ा आरोप

आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बड़ा आरोप लगा दिया है। पार्टी का कहना है कि दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता के संरक्षण में नशे का धंधा और फिर अपराध किए जा रहे हैं।

Sun, 15 March 2026 04:57 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
200 रुपए की पुड़िया देकर कराए जा रहे अपराध; AAP का CM रेखा गुप्ता पर बड़ा आरोप

आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बड़ा आरोप लगा दिया है। पार्टी का कहना है कि दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता के संरक्षण में नशे का धंधा और फिर अपराध किए जा रहे हैं। पार्टी का कहना है कि ये जानकारी खुद पुलिस की ओर से दी गई है। आप दिल्ली के मुखिया सौरभ भारद्वाज ने रविवार को इस मामले पर सीएम रेखा गुप्ता के इस्तीफे मांग की है। सौरभ भारद्वाज ने कहा, दिल्ली में अपराध और नशा बहुत तेजी से बढ़ रहा है। तमाम जगहों पर खुलेआम नशा बिक रहा है और पुलिस तस्करों को जानती भी है लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया जाता है।

नाबालिग बच्चों को सूखा नशा कराया जाता है और उनसे आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिलाया जाता है। ऐसा ही कुछ वजीरपुर की JJ कॉलोनी में हुआ, वहां नशेड़ियों ने अपनी गैंग बुलाकर एक आदमी की हत्या कर दी और एक व्यक्ति अस्पताल में भर्ती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, AIIMS की तर्ज पर 4 बड़े मेडिकल संस्थानों का एकीकरण

सीएम रेखा गुप्ता पर अपराधियों को बचाने का आरोप

आप नेता ने कहा, इस हत्याकांड के बाद इलाके की महिलायें पुलिस थाने पहुंची और उन्होंने SHO से कहा कि जब CCTV में सभी लोग नजर आ रहे हैं तो उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया? इसके बाद SHO बताते हैं कि जब भी हम नशेड़ियों और तस्करों के खिलाफ एक्शन लेते हैं तब उन्हें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बचाती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेखा गुप्ता अटैक केस: दिल्ली कोर्ट ने 2 लोगों पर हत्या के प्रयास के आरोप तय किए

सौरभ भारद्वाज ने कहा, दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर साफ-साफ कह रहे हैं कि जब-जब हम इन बदमाशों को पकड़ते हैं, तब-तब रेखा गुप्ता जी के यहां से इन्हें छोड़ने का आदेश आ जाता है। पूरी दिल्ली में नाबालिग बच्चों को नशा कराकर अपराध कराया जा रहा है। 200 रुपए की पुड़िया दी जाती है और खुलेआम गोलीबारी और चाकूबाजी कराई जाती है। ये सभी चीजें सीएम रेखा गुप्ता के संरक्षण में खुल्लम खुल्ला चल रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पुरानी दिल्ली के विकास को मिलेगी गति, SRDC का नाम भी बदलेगा; CM की बैठक में फैसल
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।