Delhi Police arrests gangster Rohit Chaudhary aide with pistol having 2 lakh bounty दिल्ली में 2 लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार, गैंगस्टर रोहित चौधरी के गुर्गे से विदेशी पिस्टल बरामद, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में 2 लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार, गैंगस्टर रोहित चौधरी के गुर्गे से विदेशी पिस्टल बरामद

दिल्ली पुलिस ने 2 लाख रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक विदेशी पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए। गैंगस्टर रोहित चौधरी से जुड़े इस बदमाश का संबंध अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी और आतंकी मॉड्यूल से जुड़ा है।

Sun, 10 May 2026 03:10 PMSubodh Kumar Mishra एएनआई, नई दिल्ली
share
दिल्ली में 2 लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार, गैंगस्टर रोहित चौधरी के गुर्गे से विदेशी पिस्टल बरामद

दिल्ली पुलिस ने 2 लाख रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक विदेशी पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए। गैंगस्टर रोहित चौधरी से जुड़े इस बदमाश का संबंध अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी और आतंकी मॉड्यूल से जुड़ा है।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गैंगस्टर रोहित चौधरी के एक करीबी सहयोगी को गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए 2 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस के अनुसार, यह गिरफ्तारी क्राइम ब्रांच की एंटी-रॉबरी एंड स्नैचिंग सेल ने एक विशेष अभियान के दौरान की। आरोपी के पास से इटली में बनी एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली पुलिस के SI ने खुद मांगा डिमोशन, कहा- ‘साहब, मुझे कॉन्स्टेबल बना दो'

पुलिस ने बताया कि यह मामला गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के प्रावधानों के तहत दर्ज किया गया है। इस ताजा गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में पकड़े गए आरोपियों की कुल संख्या 14 हो गई है। हथियार तस्करी नेटवर्क की चल रही जांच के दौरान अब तक 25 अत्याधुनिक विदेशी हथियार और 221 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

इस बीच, एक अलग ऑपरेशन में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक अन्य बदमाश को गिरफ्तार किया। उस पर केएन काटजू मार्ग थाने में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज था। आरोपी की पहचान गुफरान के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के मेरठ का रहने वाला है। वह कई महीनों से फरार चल रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आपके घर भी आएगी दिल्ली पुलिस? ई-कॉमर्स कंपनियों से मांगी चाकू खरीदारों की लिस्ट

अधिकारियों के अनुसार, यह मामला मार्च 2025 का है। पुलिस ने गौरव नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। उसके पास से एक देसी पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे। जांच के दौरान पुलिस को कथित तौर पर पता चला कि हथियार गुफरान और उसके भाई अहसान ने सप्लाई किए थे। बार-बार छापेमारी के बावजूद दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बचने में कामयाब रहे। 2 फरवरी 2026 को रोहिणी कोर्ट ने उन्हें घोषित अपराधी करार दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में हाई अलर्ट; टेरर इनपुट पर BJP मुख्यालय समेत कई जगहों की सुरक्षा बढ़ी

खुफिया जानकारी के आधार पर क्राइम ब्रांच की एक विशेष टीम ने तकनीकी निगरानी और फील्ड इंटेलिजेंस के ज़रिए गुफरान की हरकतों पर नजर रखी। आखिरकार, 8 मई को पुलिस ने मेरठ जिले के दादरी गांव के पास जाल बिछाया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।