दिल्ली में बड़ी साजिश नाकाम? लाल किले के पास धरे गए कार सवार संदिग्ध, NIA के फर्जी कार्ड भी बरामद
दिल्ली में लालकिला के पीछे कार सवार दो कश्मीरी संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इनके पास से एनआईए का जाली पहचान पत्र बरामद हुआ है। जबकि यह कार 15 साल पुरानी है, जिसे एक संदिग्ध ने खरीदने का दावा किया है।

दिल्ली में लालकिला के पीछे कार सवार दो कश्मीरी संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इनके पास से एनआईए का जाली पहचान पत्र बरामद हुआ है। जबकि यह कार 15 साल पुरानी है, जिसे एक संदिग्ध ने खरीदने का दावा किया है। बहरहाल संदिग्धों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है। चूंकि कुछ दिन पहले ही आसपास के इलाके में ही ब्लास्ट की घटना हुई थी, इस कारण इन संदिग्धों स्थानीय पुलिस के अलावा दिल्ली पुलिस की एंटी टेरर यूनिट स्पेशल सेल, आईबी और एनआईए की संयुक्त टीमों द्वारा पूछताछ की जा रही है।
इस मामले को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन संदिग्धों से जुड़ी जानकारी जुटाकर जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही इनके बारे में जानकारी दी जाएगी। हालांकि पुलिस के अलावा अन्य दूसरी एजेंसियों की टीमें इनसे काफी सख्ती से पूछताछ कर रही हैं और इनके नेटवर्क से जुड़े लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही हैं।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक कोतवाली थाना की पुलिस टीम इलाके में पेट्रोलिंग कर रही थी। इस दौरान पेट्रोलिंग टीम को दिल्ली चलो पार्क के पास लाल किले के पीछे एक हुंडई सैंट्रो (काले रंग की कार मिली) जिसका पंजीकरण नंबर जम्मू-कश्मीर का था। इसके बाद पुलिस कार सवार दो दोनों को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की।




साइन इन