delhi police arrested 5 people for performing stunts on road and seized their cars दिल्ली में बीच सड़क स्टंट; पुलिस ने सिखाया सबक, 5 को दबोचा, कारें भी उठाई, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में बीच सड़क स्टंट; पुलिस ने सिखाया सबक, 5 को दबोचा, कारें भी उठाई

दिल्ली पुलिस ने बीच सड़क खतरनाक स्टंटबाजी करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनकी कारों को भी उठा लिया है। इन आरोपियों ने ITO के पास कारों से खतरनाक स्टंट किया था। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…

Mon, 29 Dec 2025 12:41 AMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में बीच सड़क स्टंट; पुलिस ने सिखाया सबक, 5 को दबोचा, कारें भी उठाई

दिल्ली पुलिस ने बीच सड़क खतरनाक स्टंटबाजी करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों ने कानून को ठेंगा दिखाते हुए ITO के पास से सराय काले खां की तरफ जाते हुए कारों से खतरनाक स्टंट किया गया था। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया था। वायरल वीडियो में आरोपी रेस लगाते और कारों से बाहर निकल कर चीखते-चिल्लाते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के साथ ही 4 गाड़ियों को भी बरामद कर लिया है।

वीडियो वायरल होने के बाद ऐक्शन

दिल्ली पुलिस ने बयान जारी कर बताया कि उसने सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो का संज्ञान लेते हुए खतरनाक ड्राइविंग और स्टंट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। 27 दिसंबर को सामने आए इस वायरल वीडियो में कुछ लोग आईटीओ से सराय काले खां की ओर तेज स्पीड कारों से खतरनाक स्टंट कर रहे थे। पुलिस ने सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।

कारें भी उठाई

पुलिस आरोपियों को दबोचने के लिए लगातार कोशिश कर रही थी। आखिरकार पुलिस ने 28 दिसंबर को 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन आरोपियों की चार कारें भी जब्त कर लीं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें। सड़क नियमों को तोड़ने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

26 दिसंबर की रात का हो सकता है वीडियो

पुलिस ने कहा कि कारें आईटीओ से सराय काले खान और नोएडा की ओर जा रही थीं। वीडियो 27 दिसंबर को संज्ञान में आया। इस पर फौरन ऐक्शन लिया गया। ऐसा लग रहा है कि यह वीडियो 26 दिसंबर की रात 10:44 बजे के आसपास रिकॉर्ड किया गया होगा। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

आरोपियों के नाम

गिरफ्तार आरोपियों में 21 वर्षीय अलमास अरशद (26) बटला हाउस, सरफराज (26) इमामबाड़ा जोगा बाई एक्सटेंशन के पास जामिया नगर ओखला दिल्ली, इमरान कुरैशी (38) जाकिर नगर ओखला दिल्ली, मोहम्मद शब्बीर (23) बटला हाउस और 22 वर्षीय साद अब्दुल्ला जामिया नगर शामिल हैं। ये सभी आरोपी दिल्ली के ओखला और जामिया नगर क्षेत्र के निवासी हैं। सभी के खिलाफ सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में 18 स्थानों पर एक्यूआई 400 के पार, कब से राहत के आसार?
ये भी पढ़ें:दिल्ली में इस दिन होगी बारिश, कल घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट; 3 जनवरी तक का हाल
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में एयर होस्टेस की संदिग्ध हालत में मौत, पार्टी करने गई थी दोस्त के घर

बेहद खतरनाक स्टंटबाजी

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आरोपी तेज रफ्तार कारों से खतरनाक तरीके से स्टंट करते दिख रहे हैं। वीडियो में कार सवार रेस लगाते और वाहनों से बाहर सिर निकाल कर चीखते-चिल्लाते नजर आ रहे हैं। वीडियों में अचानक लेन बदलना, तेज कट मारना और चिपकाकर ओवरटेक करने जैसी हरकतें की जा रही हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने घटना को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।