delhi news harsh vihar 36 families get electricity connection after years wait दिल्ली के हर्ष विहार के 36 परिवारों का अंधेरा दूर; वर्षों बाद मिला बिजली कनेक्शन, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली के हर्ष विहार के 36 परिवारों का अंधेरा दूर; वर्षों बाद मिला बिजली कनेक्शन

दिल्ली के हर्ष विहार के 36 परिवारों को 2018 से लंबे इंतजार के बाद पहली बार बिजली कनेक्शन मिले हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जन सुनवाई के दौरान लोगों की समस्या को गंभीरता से लिया और बिजली कनेक्शन देने के आदेश दिए।

Sun, 24 May 2026 05:56 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली के हर्ष विहार के 36 परिवारों का अंधेरा दूर; वर्षों बाद मिला बिजली कनेक्शन

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता के आदेश के बाद उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार इलाके के 36 घरों को उजाला नसीब हुआ है। सीएम रेखा गुप्ता के आदेश के बाद इन परिवारों को लगभग 8 साल के इंतजार के बाद बिजली के कनेक्शन देने के आदेश हुए हैं। सीएम ने रविवार को मुख्यमंत्री जन सेवा सदन में हर्ष विहार (गोकुलपुरी) के ए-3 क्षेत्र के उन 36 परिवारों से मुलाकात की। इन सभी को वर्षों के इंतजार के बाद पहली बार बिजली कनेक्शन देने के आदेश हुए हैं।

इस अवसर पर परिवारों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। परिवारों ने कहा कि लंबे समय से लंबित उनकी समस्या का समाधान होने से उनके जीवन में एक नई उम्मीद जगी है। इस मौके पर उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी भी मौजूद रहे। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि हर्ष विहार ए-3 क्षेत्र के इन परिवारों ने बिजली कनेक्शन के लिए वर्षों का इंतजार किया। आज उनके चेहरों पर दिख रही संतुष्टि प्रमाण है कि समय पर प्रशासनिक कार्रवाई लोगों के जीवन में बदलाव ला सकती है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि जन सुनवाई के दौरान क्षेत्रवासियों ने उनको बताया था कि 2018 से क्षेत्र के अनेक परिवार बिजली कनेक्शन से वंचित हैं। मैंने तुरंत संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए और मामले के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित एजेंसियों को कोऑर्डिनेशन के लिए कहा। हर्ष विहार के ए-3 क्षेत्र में साल 2018 में लगभग 50 से 60 मकान बन चुके हैं। अनेक परिवार वहां निवास कर रहे हैं।

इस वजह से नहीं मिले थे कनेक्शन

कॉलोनी विकसित होने के बावजूद बिजली कनेक्शन के लिए जरूरी इलेक्ट्रिक सब-स्टेशन (ईएसएस) के लिए जमीन उपलब्ध नहीं हो पाई थी। इससे अधिकांश परिवारों को बिना बिजली के रहना पड़ रहा था। सीएम के आदेश के बाद ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए जमीन उपलब्ध कराई गई। इसके बाद बिजली वितरण कंपनी की ओर से मिशन मोड में काम किया गया। आखिरकार ट्रांसफॉर्मर लगाया गया और पूरे क्षेत्र में बिजली नेटवर्क का विस्तार किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में यमुना की बदलेगी सूरत; CM की 1000 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी

जन सुनवाई केवल शिकायत का मंच नहीं

अधिकारियों ने बताया कि अब तक अधिकांश डिमांड नोट्स जारी किए जा चुके हैं। जल्द परिवारों को नियमित बिजली कनेक्शन उपलब्ध करा दिए जाएंगे। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि जन सुनवाई केवल शिकायत दर्ज करने का मंच नहीं है। यह नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का भी प्रभावी माध्यम है। सरकार की कोशिश हर शिकायत को गंभीरता से सुने जाने और समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित करने में है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिलाओं के स्टार्टअप के लिए 10 करोड़ रुपए तक का कर्ज, CM रेखा गुप्ता का ऐलान

बाकी परिवारों को भी कनेक्शन देने के आदेश

सीएम रेखा गुप्ता ने आदेश दिए हैं कि क्षेत्र के बाकी परिवारों को भी बिजली कनेक्शन समय से दे दिए जाएं। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में किसी भी नागरिक को मूलभूत सुविधाओं के लिए लंबे समय तक इंतजार ना करना पड़े। परिवारों ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि वर्षों से लंबित समस्या का समाधान होने से उनके जीवन में बड़ा बदलाव आएगा। अब उनके बच्चों की शिक्षा और दैनिक जीवन की जरूरतों को पूरा करना आसान हो सकेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन सिस्टम को बदला जाएगा, सरकार की क्या तैयारी
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।