delhi news fire broke out in sheikh sarai area at old authority building दिल्ली में फिर आग का तांडव; अब शेख सराय में धू-धू कर जली बिल्डिंग-VIDEO, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में फिर आग का तांडव; अब शेख सराय में धू-धू कर जली बिल्डिंग-VIDEO

दिल्ली के शेख सराय इलाके में गुरुवार रात को एक पुरानी अथॉरिटी बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम युद्धस्तर पर जारी है। 

Fri, 13 March 2026 12:48 AMKrishna Bihari Singh एएनआई, नई दिल्ली
share
दिल्ली में फिर आग का तांडव; अब शेख सराय में धू-धू कर जली बिल्डिंग-VIDEO

दिल्ली के शेख सराय इलाके में गुरुवार रात को एक पुरानी अथॉरिटी बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं। फिलहाल आग पर काबू पाने और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पूरी कोशिश कर रहा है। आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित किया जा रहा है। बचाव दल आग बुझाने में जुटे हैं। दमकलकर्मी आग को और अधिक फैलने से रोकने में लगे हैं।

कल 80 झुग्गियां हुई थी खाक

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के मटियाला इलाके में मछली बाजार के पास एक झुग्गी बस्ती में भीषण आग लगने से कम से कम 80 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, झुग्गी बस्ती और उससे सटे कबाड़ के गोदामों में आग लगने की सूचना बुधवार रात 11.54 बजे मिली जिसके बाद दमकल की गाड़ियों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया।

चार एकड़ में फैली थी आग

पुलिस उपायुक्त द्वारका कुशल पाल सिंह ने बताया कि झुग्गी में रहने वाले सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बिंदापुर थाने की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों को निकालने में मदद की। दमकल विभाग के अनुसार, आग लगभग चार एकड़ में फैली थी जिसे बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियों ने मोर्चा संभाला।

28 दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

शुरुआत में आग बुझाने के लिए 23 दमकल गाड़ियां लगाई गई थीं। बाद में इनकी संख्या बढ़कर लगभग 28 हो गई। पुलिस उपायुक्त ने कहा कि कई घंटों की कड़ी मेहनत के बाद बृहस्पतिवार तड़के करीब तीन बजे आग पर काबू पा लिया गया। डीसीपी ने यह भी बताया कि इस महीने की 7 तारीख को भी यहां आग लगी थी।

निजी प्रॉपर्टी पर बनी हैं झुग्गियां

अधिकारी ने बताया कि राजस्व विभाग के अनुसार, जिस जमीन पर झुग्गियां स्थित हैं वह निजी संपत्ति है जिसका स्वामित्व विवादित है। आग लगने के कारण का पता अभी नहीं चला है। एक अधिकारी ने कहा कि आग पूरी तरह से बुझा दी गई है। झुग्गियां बांस, तिरपाल व प्लास्टिक जैसी ज्वलनशील सामग्री से बनी थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खुलासा: गाड़ी पर धार्मिक नारे लिखे देख लगाई थी आग, आरोपी अबुजर गिरफ्तार

भटकते नजर आए लोग

आग की घटना के बाद पीड़ित परिवार भटकते नजर आए। लोगों ने कहा कि प्रशासन की ओर से उनके लिए न तो खाने का इंतजाम किया गया और न ही पीने के पानी की व्यवस्था की गई। झुग्गियों में रहने वाले लोगों का कहना है कि सात दिनों के भीतर दूसरी बार आग लगने से उनका सब कुछ जलकर राख हो गया है। आग में कपड़े, बर्तन, जरूरी दस्तावेज और घर का सारा सामान नष्ट हो गया है। अब उनके पास न रहने के लिए जगह बची है और न ही खाने-पीने का कोई इंतजाम है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उदयपुर में जंगल की आग का तांडव,MP के पर्यटक की मौत
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:37 जख्मी, लपटों के बीच से निकाले गए 250 लोग; नोएडा की फैक्ट्री में भीषण आग

(पीटीआई-भाषा की रिपोर्ट के साथ)

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।