Arson Incident in Kiratpur Accused Arrested for Setting Pickup on Fire for Money खुलासा: गाड़ी पर धार्मिक नारे लिखे देख लगाई थी आग, आरोपी अबुजर गिरफ्तार, Bijnor Hindi News - Hindustan
More

खुलासा: गाड़ी पर धार्मिक नारे लिखे देख लगाई थी आग, आरोपी अबुजर गिरफ्तार

Bijnor News - किरतपुर में दुल्हेंडी की रात मोहल्ला झंडा में एक पिकअप गाड़ी को आग लगाने के मामले में आरोपी अबुजर को गिरफ्तार किया गया है। उसने पैसे के लालच में एक व्यक्ति से संपर्क किया था। उसने धार्मिक नारे देखकर गाड़ी में पेट्रोल डालकर आग लगाई। पुलिस अब उसके मौसेरे भाई जैद और अबूबकर की जांच कर रही है।

Fri, 13 March 2026 12:28 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share
खुलासा: गाड़ी पर धार्मिक नारे लिखे देख लगाई थी आग, आरोपी अबुजर गिरफ्तार

किरतपुर। दुल्हेंडी की रात मोहल्ला झंडा में सड़क किनारे खड़ी पिकअप आग की घटना में नया मोड़ आया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी ने पैसों के लिए दूसरे पक्ष की गाड़ी में आग लगाई थी। आरोपी का सोशल मीडिया पर किसी अबूबकर नामक व्यक्ति से संपर्क हुआ था, जिसने दूसरे समुदाय के लोगों की गाड़ी में आग लगाने के लिए उसे पैसों का लालच दिया था। पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल फोन भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार निमेश रस्तोगी निवासी मोहल्ला झंडा किरतपुर ने 10 मार्च को तहरीर देकर अपनी पिकअप गाड़ी में अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

जांच के दौरान पुलिस के सामने अबुजर शमीम राईन पुत्र शमीम अहमद निवासी मोहल्ला अफगनान थाना किरतपुर का नाम सामने आया। गुरुवार को किरतपुर पुलिस ने आरोपी अबुजर को गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसमें उसने बताया कि वह गुरुग्राम में सैलून पर काम करता है। बीमारी और आर्थिक तंगी के कारण उसने अपने मौसेरे भाई ज़ैद पुत्र रहीश निवासी मोहल्ला लुकमान पुरा थाना किरतपुर से मदद मांगी थी। जैद ने टेलीग्राम के माध्यम से उसका संपर्क अबूबकर नामक व्यक्ति से कराया, जिसने उसे विशेष समुदाय के वाहनों में आग लगाने के लिए उकसाया और रुपये देने का लालच भी दिया।अबुजर ने बताया कि 4 मार्च की रात करीब 10:15 बजे उसने मोहल्ला झंडा में मंदिर के सामने खड़ी पिकअप गाड़ी पर धार्मिक नारे लिखे देखे तो पेट्रोल डालकर उसमें आग लगा दी। साथ ही आग लगाने का वीडियो बनाकर टेलीग्राम के जरिए जैद को भेज दिया और गुरुग्राम चला गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल उसे इस कार्य की रकम मिली या नहीं, पुलिस इसकी जांच में लगी है।कोट...गाड़ी में आग लगाने वाले आरोपी अबुजर को गिरफ्तार कर लिया गया है, उसके मौसेरे भाई जैद को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी के अनुसार घटना के बाद उसे कोई रकम नहीं मिली। पुलिस उसके एकाउंट की जांच कर रही है। साथ ही अबुबकर के बारे में भी जांच पड़ताल की जा रही है।-नितेश प्रताप सिंह, सीओ नजीबाबाद

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।