दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज: बारिश और हवाओं से कूल-कूल हुई फिजा; देखें IMD का ताजा अलर्ट
Delhi Weather Today : दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने आज एक बार फिर करवट ली है। मंगलवार सुबह दिल्ली में कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी देखने को मिली। मौसम विभाग ने हल्की गरज और बिजली चमकने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है।

Delhi Weather Today : दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने आज एक बार फिर करवट ली है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए मंगलवार सुबह की शुरुआत सुहावने मौसम के साथ हुई। हवाओं और बारिश ने फिजा को कूल-कूल कर दिया है। मौसम विभाग ने हल्की गरज और बिजली चमकने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए जारी की चेतावनी
मौसम विभाग (आईएमडी) की तरफ से सुबह 6 बजे जारी अपडेट के अनुसार, अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली के इंडिया गेट, अक्षरधाम, पालम, सफदरजंग, लोदी रोड, नेहरू स्टेडियम, आईजीआई एयरपोर्ट, वसंत विहार, आरके पुरम, डिफेंस कॉलोनी, लाजपत नगर, वसंत कुंज, हौजखास, मालवीय नगर, कालकाजी, महरौली, तुगलकाबाद, छतरपुर, इग्नू, आयानगर, डेरामंडी) और एनसीआर के छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़ के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की कई है। इसके 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और हल्की गरज और बिजली चमकने की भी संभावना है।
दिल्ली में दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में अगले दो दिन आंधी-बारिश का मौसम रहने के आसार हैं। इसके चलते अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस बीच, सोमवार को दिल्ली का अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही सामान्य से नीचे रहे। पिछले दिनों हल्की बूंदाबांदी के चलते मौसम में नमी मौजूद है। इससे तापमान में ज्यादा इजाफा नहीं हुआ। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
हवा में भी सुधार के आसार
हवाओं और बारिश के असर से दिल्ली की वायु गुणवत्ता में भी और सुधार होने की उम्मीद है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।




साइन इन