दिल्ली-NCR में क्या फिर होगी बारिश? IMD का क्या अपडेट
दिल्ली में शुक्रार को आंधी बारिश से थोड़ी राहत मिलने के बाद शनिवार सुबह से फिर एक बार लोगों को चिलचिलाती धूप और गर्मी झेलनी पड़ रही है।

दिल्ली में शुक्रार को आंधी बारिश से थोड़ी राहत मिलने के बाद शनिवार सुबह से फिर एक बार लोगों को चिलचिलाती धूप और गर्मी झेलनी पड़ रही है। इस बीच मौसम विभाग ने आज फिर आशिंक तौर से बादल छाए रहने और बिजली कड़कने की संभावना जताई है। इस दौरान अधिकतम तामपान 40 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।
इसके बाद 19 और अप्रैल को भी आसमान में आंशिक तौर बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 19 अप्रैल को 40 डिग्री और 20 अप्रैल को 39 डिग्री दर्ज किया जा सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रह सकता है। हालांकि 21 से 24 अप्रैल तक आसमान साफ रहने के आसार है। इस दौरान अधिकतम तापमान भी बढ़कर 41 डिग्री पहुंच सकता है जिससे लोगों को एक बार फिर भीषण गर्मी झेलनी पड़ेगी।
कहां कितना तापमान
शनिवार को सफदरजंग वेधशाला ने न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम है और यह पिछले दिन की तुलना में 4.2 डिग्री सेल्सियस कम है। अन्य मौसम केंद्रों पर भी न्यूनतम तापमान में इसी तरह तेज गिरावट दर्ज की गई।
पालम में न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो शुक्रवार के तापमान से 4.9 डिग्री कम है। रिज केंद्र में न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले के मुकाबले 3.9 डिग्री सेल्सियस कम है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार देर रात तक शहर के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई लेकिन शनिवार तड़के बारिश नहीं हुई।सफदरजंग में शुक्रवार रात साढ़े 11 बजे तक 12.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, लेकिन उसके बाद बारिश नहीं हुई। वहीं, पालम में रात साढ़े 11 बजे तक 18.6 मिलीमीटर बारिश हुई लेकिन उसके बाद बारिश दर्ज नहीं की गई।
भाषा से इनपुट




साइन इन