Delhi NCR IMD Weather Latest Update Dust storm rainfall forecast सावधान! दिल्ली-NCR में अगले दो घंटों में बिगड़ने वाला है मौसम, धूल भरी आंधी के साथ बारिश का अलर्ट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

सावधान! दिल्ली-NCR में अगले दो घंटों में बिगड़ने वाला है मौसम, धूल भरी आंधी के साथ बारिश का अलर्ट

दिल्ली एनसीआर और हरियाणा के कई हिस्सों में अगले दो घंटो में मौसम का मिजाज बदल सकता है। लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में अगले 2 घंटों में धूल भरी आंधी की चेतावनी दी है।

Tue, 28 April 2026 04:49 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
सावधान! दिल्ली-NCR में अगले दो घंटों में बिगड़ने वाला है मौसम, धूल भरी आंधी के साथ बारिश का अलर्ट

दिल्ली एनसीआर और हरियाणा के कई हिस्सों में अगले दो घंटो में मौसम का मिजाज बदल सकता है। लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में अगले 2 घंटों में धूल भरी आंधी की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के नरेला, बवाना, अलीपुर, कंझावला, रोहिणी, बादली, पीतमपुरा, मुंडका, पश्चिम विहार, पंजाबी बाग, राजौरी गार्डन, जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, पालम और आईजीआई एयरपोर्ट समेत आसपास के इलाकों में धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं। इसके बाद गरज चमक केसाथ बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने इस दौरान बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की चेतावनी दी है।

हरियाणा के कुछ हिस्सों में भी ऐसी ही स्थिति देखने को मिलेगी। अनुमान है कि अगले 2 घंटों में हांसी, महम, सोनीपत, तोशाम, रोहतक, खरखौदा, भिवानी, चरखी दादरी, मातनहेल और झज्जर में तेज धूल भरी आंधी के बाद गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होगी। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इससे पहले सोमवार रात को भी अचानक मौसम में बदलवा देखने को मिला और दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में धूल भरी आंधी देखने को मिली। हालांकि इसके बावजूद सोमवार की रात इस सीजन की सबसे गर्म रात दर्ज हुई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 'गर्म रात' तब मानी जाती है जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा हो और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस ऊपर बना रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम; 9 गिरफ्तार, 18 आधुनिक हथियार बरामद

कहां कितना तापमान?

केंद्रवार आंकड़ों के मुताबिक, सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक था। पालम में 27.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक रहा।

लोधी रोड में तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रिज में सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। आयानगर में तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.4 डिग्री अधिक रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली की गर्मी से पर्यटन पर ब्रेक! लालकिला और कुतुब मीनार में घटे सैलानी

आईएमडी के मुताबिक कुछ इलाकों में मंगलवार को गरज-चमक के साथ बारिश का 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। साथ ही, साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण गरज-चमक के साथ बारिश का भी पूर्वानुमान है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में सीजन की पहली ‘गर्म रात’, जानें कितना पहुंचा पारा
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।