Delhi Metro Phase-V: राजधानी में बनेंगे 7 नए मेट्रो कॉरिडोर, 17 Km लाइन पर होंगे 12 स्टेशन
Delhi Metro Phase V: राजधानी दिल्ली की लाइफ लाइन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो और बड़ी होने वाली है। दिल्ली सीएमओ ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि Delhi Metro Phase-V के तहत 16.99 किलोमीटर का नया ट्रैक बनने जा रहा है। इसमें कुल 12 स्टेशन होंगे।

Delhi Metro Phase V: राजधानी दिल्ली की लाइफ लाइन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो और बड़ी होने वाली है। दिल्ली सीएमओ ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि Delhi Metro Phase-V के तहत 16.99 किलोमीटर का नया ट्रैक बनने जा रहा है। इसमें कुल 12 स्टेशन होंगे। इस तरह दिल्ली को 7 नए मेट्रो कॉरिडोर की सौगात मिलने जा रही है। अब आप सोच रहे होंगे- आखिर ये लाइन कहां से होकर गुजरेगी, जानिए हर जरूरी बात आगे के हिस्सों में।
दिल्ली मेट्रो फेज V(B) में बनेंगे 7 नए कॉरिडोर
दिल्ली सीएमओ के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो फेज V(B) राजधानी की कनेक्टिविटी को और आधुनिक एवं मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस चरण के अंतर्गत दिल्ली में 7 नए मेट्रो कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे, जिससे यात्रा और अधिक तेज़, सुगम और सुविधाजनक बनेगी।
17 Km लंबे रूट पर होंगे 12 स्टेशन
जारी की जानकारी के मुताबिक, 16.99 किमी लंबे जोर बाग- मीठापुर कॉरिडोर में कुल 12 स्टेशन होंगे। इनमें 7 अंडरग्राउंड स्टेशन और 5 एलिवेटेड स्टेशन होंगे। ये रूट जोर बाग से लेकर मीठापुर तक जाएगा। जसोला अपोलो, लाजपत नगर, NSIC ओखला और मीठापुर जैसे प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने वाला यह कॉरिडोर सेंट्रल और साउथ-ईस्ट दिल्ली के बीच यात्रा को अधिक सुरक्षित, तेज़ और सहज बनाएगा।

इन इलाकों को मिलेगी कनेक्टिविटी
इस रूट के रास्ते में लाजपत नगर, एनएसआईसी ओखला, जसोलो अपोलो, मदनपुर खादर जैसे बड़े इलाके पड़ेंगे। ट्वीट में बताया या है कि लोधी कॉलोनी, ओल्ड ईश्वर नगर, आली गांव, जैतपुर और मोलड़बंद जैसे इलाकों को जल्द ही कनेक्टिविटी मिलने वाली है। दिल्ली सीएमओ द्वारा किए गए ट्वीट को दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन द्वारा भी शेयर किया गया है।
घटेगा ट्रैवल टाइम, ट्रैफिक दबाव भी होगा कम
माना जा रहा है कि इस नए कॉरिडोर के बनने से साउथ और साउथ-ईस्ट दिल्ली के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। फिलहाल इन इलाकों में सड़क यातायात पर भारी दबाव रहता है, खासकर लाजपत नगर, आश्रम, जसोला और ओखला जैसे इलाकों में पीक ऑवर के दौरान लंबा जाम देखने को मिलता है। नए मेट्रो कॉरिडोर से हजारों दैनिक यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
यात्रियों को इंटरचेंज में होगी आसानी
इसके अलावा यह रूट दिल्ली मेट्रो के मौजूदा नेटवर्क से भी जुड़ेगा, जिससे यात्रियों के लिए इंटरचेंज आसान होगा। DMRC का मानना है कि Phase-V राजधानी की बढ़ती आबादी और ट्रैफिक दबाव को देखते हुए भविष्य की जरूरतों को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएगा।




साइन इन