delhi metro magenta line delay, signal issue hauz khas to botanical garden दिल्ली मेट्रो के इलेक्ट्रिक सिग्नल हुए फेल! आधा घंटे से रुकी ट्रेन; किस लाइन पर समस्या? PHOTOS, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली मेट्रो के इलेक्ट्रिक सिग्नल हुए फेल! आधा घंटे से रुकी ट्रेन; किस लाइन पर समस्या? PHOTOS

Delhi Metro Magenta Line Delay: दिल्ली मेट्रो के इलेक्ट्रिक सिग्नल फेल होने की खबर सामने आ रही है। इसके चलते ट्रेन के आधा घंटे से रुकी होने की सूचना है।

Wed, 29 April 2026 03:36 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली मेट्रो के इलेक्ट्रिक सिग्नल हुए फेल! आधा घंटे से रुकी ट्रेन; किस लाइन पर समस्या? PHOTOS

Delhi Metro Magenta Line Delay: दिल्ली मेट्रो के इलेक्ट्रिक सिग्नल फेल होने की खबर सामने आ रही है। इसके चलते हौज खास से बोटेनिकल गार्डन की ओर जाने वाली ट्रेन आधा घंटे से रुकी हुई है। बताया जा रहा है कि इलेक्ट्रिक बोर्ड पर अगली मेट्रो के आने का समय 129 मिनट दिखाई दे रहा है।

DMRC ने बताया मैजेंटा लाइन पर है समस्या

DMRC ने भी अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इसकी जानकारी दी है। DMRC ने सर्विस अपडेट जारी करते हुए लिखा- “सिग्नलिंग की समस्या के कारण कालकाजी मंदिर और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशनों के बीच मैजेंटा लाइन पर ट्रेन सर्विस में देरी हुई। बाकी सभी लाइनों पर सर्विस नॉर्मल हैं।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुजरात के नर्मदा में कमल मुरझाया, चली आप की झाड़ू; इस फैक्टर ने दिलाई जीत

मेट्रो गेट खुल रहे, लेकिन ऑटोमैटिक बैरियर बंद

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, मेट्रो के गेट स्टेशन पर मेट्रो के गेट खुल रहे हैं। लेकिन, गेट के सामने लगे ऑटोमैटिक बैरियर नहीं खुल रहे, इस कारण कोई यात्री न ही मेट्रो से उतर पा रहा है और न ही चढ़ पा रहा है। इसके साथ ही पता चला है कि मेजेंटा लाइन पर करीब 40 मिनट में मेट्रो ने केवल 2 स्टेशन तय किए हैं।

automatic gate is not opening

मेट्रो कोच के स्क्रीन बोर्ड में दिखा- स्टेशन होल्ड

दानिश रहमान नामक एक्स यूजर ने DMRC के ट्वीट पर जवाब में एक फोटो शेयर की हैं। फोटो मेट्रो के कोच की है। भीड़-भाड़ के बीच स्क्रीन बोर्ड पर लिखा दिखाई दे रहा है- "डिले" स्टेशन होल्ड। इस यात्रा सेवा में थोड़ा विलंब होगा। इस असुविधा के लिए खेद है।

station hold

यूजर ने लिखा- कोई ट्रेन नहीं चल रही

DMRC के ट्वीट पर मोहन कुमार नामक यूजर ने भी जवाब दिया। उन्होंने कई तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने लिखा- कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो सर्विस में देरी हो रही है। कोई ट्रेन नहीं चल रही है। यात्री प्लेटफॉर्म पर इंतजार कर रहे हैं। DMRC इस समस्या को ठीक करने के लिए काम कर रहा है।

passengers are waiting at kalindi kunj station

खबर में इस्तेमाल की गई तस्वीरें एक्स पर DMRC के ट्वीट यूजर द्वारा दिए गए जवाब से ली गई हैं।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।