delhi meerut expressway toll tax rate nh9 toll tax hike दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और NH-9 पर सफर महंगा, अब कितना देना होगा टैक्स, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और NH-9 पर सफर महंगा, अब कितना देना होगा टैक्स

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार रात 12 बजे से सफर महंगा हो गया। एनएचएआई ने एक्सप्रेसवे की टोल दरों में 5 रुपये से लेकर 45 रुपये तक की वृद्धि की है। इसी के साथ एनएच-9 और ईस्टर्न पेरिफेरल पर भी टोल दरें बढ़ गई हैं।

Wed, 1 April 2026 10:02 AMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और NH-9 पर सफर महंगा, अब कितना देना होगा टैक्स

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार रात 12 बजे से सफर महंगा हो गया। एनएचएआई ने एक्सप्रेसवे की टोल दरों में 5 रुपये से लेकर 45 रुपये तक की वृद्धि की है। इसी के साथ एनएच-9 और ईस्टर्न पेरिफेरल पर भी टोल दरें बढ़ गई हैं। एनएचएआई के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार ने बताया कि मेरठ एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले सभी प्रकार के वाहनों का टोल शुल्क बढ़ा दिया है।

मेरठ से दिल्ली तक चार पहिया वाहनों का टोल अब 170 रुपये की जगह 175 रुपये देना होगा। 24 घंटे में आने-जाने का टोल 255 रुपये की जगह 265 रुपये लिया जाएगा। व्यावसायिक वाहनों का टोल शुल्क 10 रुपये से लेकर 45 रुपये तक बढ़ाया है। मेरठ से इंदिरापुरम, डूंडाहेड़ा, डासना, रसूलपुर, भोजपुर के बीच का टोल शुल्क भी बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि फास्टैग अब तीन हजार से बढ़ाकर 3075 रुपये में बनेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली के 3 टोल प्लाजा पर अधिक शुल्क देना होगा, नई दरें आज से लागू

एक्सप्रेसवे पर मेरठ से इंदिरापुरम का टोल 120 रुपये

मेरठ एक्सप्रेसवे पर कार और जीप का मेरठ से इंदिरापुरम तक का टोल 120 और 24 घंटे के अंदर वापसी में 180 रुपये टोल देना होगा। मेरठ से डूंडाहेड़ा का एक तरफ का टोल 95 रुपये होगा। वापसी पर 140 रुपये देने होंगे। मेरठ से डासना का एक तरफ का टोल 80 रुपये और दोनों तरफ के 120 रुपये देने होंगे। मेरठ से रसूलपुर सिकरोड के एक तरफ के 60 रुपये और दोनों तरफ के 85 रुपये देने होंगे। मेरठ से भोजपुर तक के एक तरफ का टोल 25 रुपये और दोनों तरफ के 40 रुपये देने होंगे।

एनएच-9 के लिए ये हैं नई दरें

कार, जीप, वैन या हल्के वाहन का टोल 180 रुपये रहेगा। 24 घंटे के अंदर वापस होने पर 265 रुपये देने होंगे। महीने में 50 सिंगल यात्रा के लिए मासिक पास 5940 रुपये का बनाया जाएगा। हल्के कमर्शियल वाहन, मिनी बस और सामान ले जाने वाले वाहनों के लिए एक तरफ का टोल 290 रुपये होगा। वापसी पर 430 रुपये देने होंगे। मासिक पास 9600 रुपये होंगे। बस या ट्रक का एक तरफ का टोल 605 रुपये और वापसी पर 905 रुपये देने होंगे। मासिक पास 20110 रुपये में बनेगा। तीन एक्सल व्यावसायिक वाहन का 660 रुपये और वापसी पर 985 रुपये टोल देना होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इनकम टैक्स में 7 बड़े बदलाव: आज से बदल गया टैक्स का पूरा गणित

दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर किसे कितना देना होगा

मेरठ से दिल्ली के बीच लागू की गई नई टोल दरों के अनुसार, कार, जीप और वैन जैसे निजी वाहनों के लिए एक तरफ से आपको ₹175 रुपये देने होंगे। वापसी भी उसी दिन है तो 265 लगेंगे। मासिक पास ₹5,840 में बनवा सकते हैं। हल्के कमर्शियल वाहनों और मिनी बसों के लिए सिंगल सफर 285 रुपये का होगा। वापसी भी है तो 425 देने होंगे। दो एक्सल वाले बस या ट्रक के लिए यह दर 595 (सिंगल) और ₹890 (वापसी) रखी गई है। 3-एक्सल वाले मल्टी एक्सल वाहनों को एक तरफ के 645 रुपये और वापसी के लिए 970 देने होंगे। भारी श्रेणी में, 4 से 6 एक्सल वाले वाहनों के लिए शुल्क 930 और 1,395 रुपये है, वहीं 7 एक्सल वाले ओवरसाइज वाहनों के लिए यह राशि सबसे अधिक ₹1,130 (सिंगल) और ₹1,700 (वापसी) निर्धारित की गई है। इन सभी श्रेणियों के लिए मासिक पास की सुविधा भी उपलब्ध है, जो 5,840 रुपये से शुरू होकर अधिकतम 37,745 रुपये तक जाती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PAN Card के बदले नियम, अब इन 5 डाक्यूमेंट्स के बिना नहीं बनेगा कार्ड
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।