दिल्ली में कल मौसम लेगा करवट; गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी
Delhi Weather: दिल्ली में मौसम एक बार फिर करवट लेगा है। दिल्ली में 23 मार्च को दिन में बादल छाए रहेंगे। दोपहर के बाद हल्की बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना जताई गई है।

Delhi Weather Forecast: दिल्ली के साथ ही एनसीआर में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, 23 मार्च को बादल छाए रहेंगे और दोपहर बाद गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया लेकिन आने वाले दिनों में इसके बढ़ने की उम्मीद है। हाल के दिनों में हुई बारिश और हवा की गति बढ़ने के कारण AQI में सुधार हुआ है। यह मध्यम श्रेणी में आ गई है।
10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चलेंगी हवाएं
दिल्ली में रविवार को सुबह 8.30 बजे अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.9 डिग्री कम दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम था। हालांकि मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। दिल्ली में 23, 24 और 25 मार्च को दिन के वक्त हवा की स्पीड 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है।
बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, 23 मार्च को दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में मौसम बदल जाएगा। दिल्ली के साथ ही एनसीआर में 23 मार्च को उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी, जिनकी गति 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रह सकती है। यही नहीं इस दिन आसमान बादलों से घिरा रहेगा। सुबह से दोपहर के बीच गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। बदलते मौसम के चलते लोगों को दिन में गर्मी और शाम के समय हल्की ठंडक का एहसास हो सकता है।
कितना रहेगा तापमान?
23 मार्च के बाद 28 तक कोई बारिश नहीं होगी। हालांकि बादलों की आवाजाही बरकरार रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 23 और 24 मार्च को अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है। दिल्ली में 25 मार्च को अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसके बाद दिल्ली में 26, 27 और 28 मार्च को अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है।
कितना रहेगा न्यूनतम तापमान?
IMD के अनुसार, दिल्ली में 23 मार्च को न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है। दिल्ली में 24 और 25 मार्च को न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है। इसके बाद दिल्ली में 26, 27 और 28 मार्च को न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। दिल्ली में 26 और 27 मार्च को हवा की स्पीड 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा रिकॉर्ड की जा सकती है।




साइन इन