himachal weather to deteriorate yellow alert for rain with strong winds हिमाचल में बिगड़ेगा मौसम; तेज हवाओं के साथ बारिश होगी, इन जिलों में येलो अलर्ट, Himachal-pradesh Hindi News - Hindustan
More

हिमाचल में बिगड़ेगा मौसम; तेज हवाओं के साथ बारिश होगी, इन जिलों में येलो अलर्ट

Himachal Pradesh Mausam: हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। 

Sat, 21 March 2026 06:49 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, शिमला
share
हिमाचल में बिगड़ेगा मौसम; तेज हवाओं के साथ बारिश होगी, इन जिलों में येलो अलर्ट

देश के कई हिस्सों में मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने पूर्वी, मध्य और उत्तर-पूर्वी भारत में आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और बंगाल जैसे राज्यों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से तापमान गिर गया है। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार 5वें दिन बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 23 मार्च को मौसम खराब रहने का येलो अलर्ट जारी किया है।

5वें दिन भी हल्की बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश के ऊंचे पहाड़ी आदिवासी इलाकों में शनिवार को लगातार पांचवें दिन हल्की से भारी बर्फबारी हुई और कुछ मध्य व निचले इलाकों में तेज बारिश हुई जिससे तापमान अचानक गिर गया। हालांकि राज्य के ज्यादातर हिस्सों में शनिवार को मौसम साफ रहा और तेज धूप निकलने से लोगों को राहत मिली।

कहां कितनी बर्फबारी?

शुक्रवार शाम से सांगला में 20,5 सीएम, कल्पा में 18.2 सीएम, केलांग में 10.0 सीएम, हंसा में 7.5 सीएम, गोंडला में 4 सीएम और कुकुमसेरी में 2.1 सीएम बर्फबारी हुई। कंडाघाट में सबसे ज्यादा 50 एमएम बारिश हुई जबकि जट्टों बैराज, मनाली, शिमला, गोहर और बरथिन में 40 एमएम से ज्यादा बारिश दर्ज की गई।

23 मार्च को फिर मौसम होगा खराब

मौसम विभाग ने 23 मार्च को कांगड़ा, मंडी और कुल्लू जिलों में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से तेज हवाएं चलने के साथ बौछारें पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में आगे भी मौसम रहेगा खराब; किन जिलों में बारिश-बर्फबारी? 7 दिन का हाल

बीच में छिटपुट पड़ सकती हैं बौछारें

मौसम विभाग के अनुसार, 21, 22, 24 और 27 मार्च को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बर्फबारी देखी जा सकती है। 26 मार्च को कुछ जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी होगी।हिमाचल प्रदेश में कुकुमसेरी सबसे ठंडा स्थान रहा। कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एमपी में मौसम का डराने वाला रुख; कुछ जगहों पर गिरे ओले, आज इन जिलों में बारिश

न्यूनतम तापमान में होबी बढ़ोतरी

मौसम विभाग के अनुसार, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 26 मार्च से उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है। इसके प्रभाव से उत्तर पश्चिमी भारत में मौसम खराब रह सकता है। अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में लगभग 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद अगले 4 से 5 दिनों के दौरान भी न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सावधान! दिल्ली में आज 30 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बारिश होगी या नहीं?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।