madhya pradesh mausam mp weather hail falls and rain alert in some districts एमपी में मौसम का डराने वाला रुख; कुछ जगहों पर गिरे ओले, आज इन जिलों में बारिश, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

एमपी में मौसम का डराने वाला रुख; कुछ जगहों पर गिरे ओले, आज इन जिलों में बारिश

मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदल गया है। पिछले कुछ दिनों से राज्य के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। इससे गेहूं, सरसों और चने की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। 

Sat, 21 March 2026 03:58 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल
share
एमपी में मौसम का डराने वाला रुख; कुछ जगहों पर गिरे ओले, आज इन जिलों में बारिश

मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ से मौसम के तेवर तीखे नजर आ रहे हैं। कुछ दिनों के दौरान भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर सहित प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश देखी गई है। इस बेमौसम बरसात ने गेहूं, सरसों और चने जैसी रबी फसलों को नुकसान पहुंचाया है जिससे किसान बेहद चिंतित हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान भी राज्य के कुछ जिलों में तेज हवा के साथ बारिश वाला मौसम देखे जाने की संभावना जताई है।

डबरा तहसील में ओले गिरे

बीते 24 घंटों के दौरान, भोपाल, शहडोल और जबलपुर संभाग में कुछ स्थानों पर जबकि ग्वालियर, सागर, चंबल और रीवा संभाग में कई स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश दर्ज की गई। ग्वालियर चंबल अंचल में मौसम के तीखे तेवर देखने को मिले। ग्वालियर जिले की डबरा तहसील में गरज के साथ ओले गिरने के कारण खेतों में गेहूं सहित अन्य फसलें बर्बाद हो गईं। किसानों ने बताया कि तेज हवा, बारिश और ओले गिरने से खेतों में रवि सीजन की फसलें जमीन पर लेट गईं।

ओले गिरने और आंधी से फसलें चौपट

डबरा- भितरवार अंचल के तमाम ऐसे गांव हैं जहां फसलों को काफी नुकसान हुआ है। सेकरा जागीर के किसान बताते है कि करीब 50 फीसदी फसलें चौपट हो गई हैं। शिवपुरी जिले में भी तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि हुई, जिससे फसलें बर्बाद हो गईं। रामखेड़ी गांव के एक किसान ने बताया कि 15 मिनट तक तेज ओलावृष्टि हुई। इससे गेहूं और प्याज की फसलें खराब हो गईं। खेतों में कटी फसल के सड़ने की आशंका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में आगे भी मौसम रहेगा खराब; किन जिलों में बारिश-बर्फबारी? 7 दिन का हाल

गिरा तापमान

पिछले 24 घंटों के दौरान ग्वालियर, चंबल, रीवा, शहडोल और सागर संभागों के जिलों में अधिकतम तापमान में 6.0 से 8.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। भोपाल, उज्जैन और जबलपुर संभागों के जिलों में तापमान 2.7 से 3.6 डिग्री सेल्सियस तक कम हुआ है। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस खरगोन में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस करौंदी (कटनी) में दर्ज किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान, सीएम भजनलाल ने सभी DM से मांगी रिपोर्ट

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना और मैहर जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो एक नया और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 26 मार्च से उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में भी गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गेहूं-मक्का बर्बाद, पेड़ धड़ाम, ट्रांसफर्मर जमीन पर, 4 मरे; बेमौसम पानी स तबाही

इनपुट- अमित गौर

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।