delhi mausam to changed clouds will cover ncr know latest weather update पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ; दिल्ली-NCR में भी छाएंगे बदरा, बारिश पर क्या अपडेट?, Ncr Hindi News - Hindustan
More

पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ; दिल्ली-NCR में भी छाएंगे बदरा, बारिश पर क्या अपडेट?

दिल्ली में मौसम का अजीब रुख देखने को मिल रहा है। दिल्ली और एनसीआर में फरवरी में ही तेज धूप से गर्मी बढ़ने लगी है और तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग ने हिमालयी क्षेत्रों और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है।

Sat, 14 Feb 2026 03:47 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ; दिल्ली-NCR में भी छाएंगे बदरा, बारिश पर क्या अपडेट?

दिल्ली और एनसीआर में फरवरी के महीने में ही गर्मी ने दस्तक दे दी है। आलम यह है कि दोपहर की तेज धूप के कारण लोगों को अभी से पसीने छूटने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 16 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिससे हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी जबकि कुछ मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है। इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली-एनसीआर में बादलों की आवाजाही देखी जाएगी लेकिन बारिश नहीं होगी। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है जिससे गर्मी और बढ़ने के आसार हैं।

पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली एनसीआर में 15 और 16 फरवरी को आसमान साफ रहेगा। दिल्ली में 15 फरवरी को दिन में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलेंगी। इससे पलूशन काबू में रहने का अनुमान है। दिल्ली में 15 और 16 फरवरी को न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव नजर आएगा।

पहाड़ों पर होगी बर्फबारी

हालांकि 16 फरवरी से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इस पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 17 और 18 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में चोटियों पर बर्फबारी या बारिश हो सकती है। वहीं उत्तर पश्चिम भारत के कुछ मैदानी इलाकों में कुछ स्थानों पर गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश के भी आसार हैं।

दिल्ली एनसीआर में बादल छाएंगे, बारिश नहीं होगी

हालांकि दिल्ली एनसीआर में इस पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश नहीं होगी लेकिन बादलों की आवाजाही जरूर देखी जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार, 17 फरवरी को शाम या रात तक आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। 18 फरवरी को भी दिल्ली के साथ एनसीआर में मौसम कमोबेश ऐसा ही रहेगा। 18 फरवरी को भी दिल्ली एनसीआर में हल्के बादल छाए रहेंगे लेकिन दोनों दिन बारिश नहीं होगी।

20 फरवरी तक का हाल

इसके बाद 19 और 20 फरवरी को दिल्ली के साथ ही एनसीआर में आसमान साफ रहेगा। 16 और 17 फरवरी को दिल्ली में 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके बाद 18 फरवरी को हवा के रुख में तेजी रहेगी और यह 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चल सकती है। 19 और 20 फरवरी को दिल्ली में हवा की स्पीड 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।

कितना रहेगा तापमान?

दिल्ली में 17, 19 और 20 फरवरी को न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। दिल्ली में 17 फरवरी को अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जाएगा। 15, 18 और 19 फरवरी को दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है। दिल्ली में 16 और 20 फरवरी को अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है।

Delhi Weather
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दो पश्चिमी विक्षोभों से पहाड़ों पर होगी बारिश; दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
ये भी पढ़ें:हैवी मेटल का पलूशन दे रहा भूलने की बीमारी, दिल्ली एम्स के शोध में डराने वाली बात
ये भी पढ़ें:ग्रेटर नोएडा वेस्ट में इसी माह से शुरू होगी गंगाजल की आपूर्ति, क्या है प्लान?
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।