delhi mausam temperature to reach 33 degrees degree celsius दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी; 33 डिग्री पहुंचेगा तापमान, 20 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी; 33 डिग्री पहुंचेगा तापमान, 20 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

Delhi Weather: दिल्ली में अब गर्मी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में दिल्ली एनसीआर में तापमान बढ़ेगा। दिल्ली में आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 

Sat, 21 Feb 2026 05:07 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी; 33 डिग्री पहुंचेगा तापमान, 20 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

दिल्ली में गर्मी बढ़ने लगी है। आलम यह कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। यह सामान्य से लगभग 2 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले छह दिनों में तापमान और भी बढ़ सकता है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। इस हफ्ते के अंत तक हवा की गति 20 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है जिससे पलूशन कम होने की उम्मीद है।

उत्तर पश्चिमी भारत में बढ़ेगा तापमान

IMD का अनुमान है कि अब समूचे उत्तर पश्चिमी भारत में तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी। उत्तर पश्चिमी भारत में अगले 7 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक बढ़ोतरी देखी जा सकती है। दिल्ली के साथ ही एनसीआर में भी तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में अगले 7 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में सामान्य से 3.1 से 5.0 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है।

हफ्ते के अंत में हवा के रुख में आएगी तेजी

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में 22 से लेकर 27 फरवरी तक आसमान साफ रहेगा। 22 फरवरी को दिल्ली में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलने का अनुमान है। इसके बाद 23 और 24 फरवरी को हवा की स्पीड में कमी देखी जाएगी। इन दोनों ही दिन हवा की स्पीड 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। दिल्ली के साथ ही एनसीआर में 25 फरवरी से हवा की स्पीड में बढ़ोतरी देखी जाएगी।

20 की स्पीड से चल सकती हैं हवाएं

दिल्ली में 25 फरवरी को हवा की स्पीड 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने का अनुमान है। इसके बाद 26 और 27 फरवरी को दिल्ली एनसीआर में 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलने का अनुमान है।

कितना रहेगा न्यूनतम तापमान?

दिल्ली में 22 फरवरी को न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री तो 23 फरवरी को इसके 14 से 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिल्ली में 24 फरवरी को न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है। दिल्ली में 25 से लेकर 27 फरवरी के दौरान न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है।

33 डिग्री पहुंचेगा अधिकतम तापमान

दिल्ली में 22 फरवरी को अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके बाद 23, 24 और 25 फरवरी को अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है। दिल्ली में 26 फरवरी को अधिकतम तापमान के 30 से 32 डिग्री जबकि 27 फरवरी को 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किए जाने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:AI समिट में हंगामा: कांग्रेस प्रदर्शनकारियों को झटका, 5 दिन की पुलिस रिमांड
ये भी पढ़ें:नोएडावासियों को राहत; भंगेल एलिवेटेड के नीचे सड़क बननी शुरू, कब तक होगी पूरी?
ये भी पढ़ें:चिप बाजार में चमकेगा गौतमबुद्ध नगर, उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट कहां?
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।