delhi mausam ki jankari yellow alert for stormy winds and rain again in ncr on tuesday बारिश का ब्रेक, तापमान बढ़ा; इस दिन फिर भीगने को तैयार रहे दिल्ली, येलो अलर्ट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

बारिश का ब्रेक, तापमान बढ़ा; इस दिन फिर भीगने को तैयार रहे दिल्ली, येलो अलर्ट

दिल्ली में शुक्रवार को हुई बारिश के बाद अब न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि फिर भी भीषण गर्मी से राहत के आसार नजर आ रहे हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने फिर से आंधी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

Sun, 5 April 2026 02:56 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
बारिश का ब्रेक, तापमान बढ़ा; इस दिन फिर भीगने को तैयार रहे दिल्ली, येलो अलर्ट

Delhi Weather Today: दिल्ली में हल्की बारिश के बावजूद न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सफदरजंग और पालम जैसे इलाकों में तेज हवाएं चलीं। आईएमडी ने मंगलवार से फिर आंधी और बारिश की संभावना जताई है। इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। दूसरी ओर तेज हवाओं के कारण दिल्ली की वायु गुणवत्ता (AQI) में काफी सुधार हुआ है। इस हफ्ते कुछ दिनों तक दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

शुक्रवार को दिल्ली के साथ ही एनसीआर में बारिश हुई थी। मौसम विभाग ने दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में शनिवार को भी गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया था लेकिन कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। हालांकि, दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई।

बढ़ा तापमान

दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक है। एक दिन पहले की तुलना में यह 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में रविवार की सुबह को बादल छाए रहे। दिल्ली में रविवार को सुबह के वक्त न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

आंधी बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग की ओर से दिए गए ताजा अपडेट के मुताबिक, दिल्ली के साथ ही एनसीआर में मंगलवार यानी 7 अप्रैल से एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग ने इस दिन दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में मंगलवार को गरज चमक के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलने और बारिश का अनुमान है। आंधी के दौरान हवा की स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बारिश के बीच सीएम ने किसानों को लेकर जारी किए निर्देश, डीएम से मांगी रिपोर्ट

बुधवार को भी बारिश के आसार

मौसम विभाग ने बुधवार को भी दिल्ली के साथ ही एनसीआर में आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। इस दिन दोपहर या शाम के समय गरज-चमक और बिजली कड़कने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलेंगी और बहुत हल्की बारिश की संभावना है। इसको लेकर आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घर से छाता लेकर निकलें, बिहार में आज से खूब बरसेंगे बदरा; पटना में कैसा मौसम

पलूशन में कमी

इस बीच केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में हाल के दिनों में बारिश और तेज हवाओं के रुख के कारण पलूशन में काफी कमी आई है। रविवार को सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 129 दर्ज किया गया जिसे 'मध्यम' श्रेणी में रखा जाता है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में हवा का ऐसा ही रुख आगे भी देखने को मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान के कई हिस्सों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश, कल कैसा रहेगा मौसम?

(पीटीआई-भाषा और IMD के इनपुट पर आधारित रिपोर्ट)

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।