delhi mausam barish kab hogi weather yellow alert for rain in ncr for 2 days दिल्ली को पश्चिमी विक्षोभ देगा राहत; दो दिन बारिश का येलो अलर्ट, पूरे हफ्ते का अपडेट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली को पश्चिमी विक्षोभ देगा राहत; दो दिन बारिश का येलो अलर्ट, पूरे हफ्ते का अपडेट

दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी पड़ रही है जहां पिछले 3 दिनों में तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। IMD के अनुसार, कल भी भारी गर्मी रहेगी। हालांकि, 11 जून को पश्चिमी विक्षोभ आने से राहत मिलेगी।

Mon, 8 June 2026 03:35 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली को पश्चिमी विक्षोभ देगा राहत; दो दिन बारिश का येलो अलर्ट, पूरे हफ्ते का अपडेट

Delhi Weather: दिल्ली में मौसम के तेवर तीखे हो गए हैं। दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। बीते 3 दिनों के दौरान दिल्ली के सफदरजंग में अधिकतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई है। IMD ने कल यानी मंगलवार को भी दिल्ली के साथ ही एनसीआर में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग की मानें तो 11 जून को एक पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा। इससे दिल्ली-एनसीआर के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR में 11 और 12 जून को दो दिन आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

9 और 10 जून को कैसा रहेगा हाल?

मौसम विभाग ने 9 जून को दिल्ली-एनसीआर में तेज धूप के साथ गर्म हवाएं चलने की संभावना जताई है। दिन में हवा की स्पीड 20 से 30 किलोमीटर प्रति रह सकती है जिसके 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने 10 जून को आंशिक रूप से बादल छाने और 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलने की संभावना जताई है। हालांकि दोपहर या शाम के समय गरज चमक के साथ बारिश या आंधी की संभावना भी जताई गई है।

11 जून को बदलेगा मौसम, आंधी बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग की मानें तो 11 जून से एक पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा। इस दिन दिल्ली एनसीआर में बादलों की आवाजाही देखी जाएगी। इस दिन दिल्ली के साथ NCR के अलग-अलग हिस्सों में शाम या रात के समय आंधी और गरज चमक के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आंधी के दौरान हवा की स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है। मौसम विभाग ने 12 जून को भी दिल्ली एनसीआर में आंधी और बारिश वाला मौसम रहने की संभावना जताई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पश्चिमी विक्षोभ लाने वाला है झमाझम बारिश, UP से राजस्थान तक मिलेगी गर्मी से राहत

12 जून को आंधी बारिश का येलो अलर्ट, 13 को भी होगी बारिश

मौसम विभाग ने 12 जून को दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और सुबह या दोपहर से पहले गरज चमक और तेज आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। आंधी-तूफान के दौरान हवा की स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है। दोपहर या शाम के समय भी गरज चमक के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 13 जून को भी दिल्ली-एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दोपहर या शाम के समय गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-NCR में फिर आंधी-बारिश, IMD का अलर्ट; कहां पहुंचा मॉनसून, कहां-कहां बारिश

कब कितना रहेगा तापमान?

मौसम विभाग की मानें तो 9 और 10 जून को दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ेगी और अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है। हालांकि 11 को पश्चिमी विक्षोभ के कारण आंधी और बारिश से तापमान में कमी आएगी और मौसम सुहावना हो जाएगा। मौसम विभाग ने 11 जून को दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है लेकिन इसके बाद इसमें बड़ी गिरावट होगी। 12 और 13 जून को दिल्ली में अधिकतम तापमान के 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है। 14 जून से मौसम साफ होगा और तापमान फिर से बढ़ना शुरू होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बारिश के सीजन में भी सताएगी गर्मी, विज्ञानियों ने बताया कैसा रहेगा इस महीने मौसम
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।